8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में हर दिन तीन घरों के टूट रहे हैं ताले

चोरी की ज्यादातर वारदातों में पुलिस खाली हाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 3 Feb 2021, 12:46 PM IST

कोटा में हर दिन तीन घरों के टूट रहे हैं ताले

कोटा में हर दिन तीन घरों के टूट रहे हैं ताले

कोटा. शहर में चोर सूने मकानों और प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। शहर में हर दिन औसत तीन से चार मकानों के ताले तोड़कर चोर माल पा कर जाते हैं। ज्यादातर चोरी की वारदातें खोलने में पुलिस नाकाम रहती है। इस कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। सीसीटीवी कैमरों में भी चोरी की वारदातें कैद तो हो जाती हैं, लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से दूर रहते हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले साल 1192 चोरी की वारदातें हुई थी। इनमें चार करोड़ से अधिक का माल चोरी हुआ था। इसमें से एक करोड़ 62 लाख रुपए का ही माल बरामद कर पाई है। चोरी की ज्यादातर वारदातें खोलने में पुलिस सफल नहीं हो पाई। जानकारों का कहना है कि चोरी की वारदातें आंकड़ों से ज्यादा हुई है। कई लोग तो पुलिस तक नहीं जाते हैं। पुलिस के आंकड़ों पर यकीन करें तो 2019 के मुकाबले 2020 में चोरी की वारदातों का ग्राफ घटा है। कोरोना संक्रमण के कारण मार्च के अंतिम पखवाड़े में लॉकडाउन लागू हो गया था। इस कारण लोग अपने घरों में ही रहे। इस कारण लॉक डाउन अवधि में चोरी की वारदातें कम हुई है। 23 जनवरी की रात को भीमगंजमंडी थाने के पास एक ज्वैलरी शोरूम पर चोर लाखों रुपए के जेवरात पार कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चोर के ऑटो में बैठ कर जाने की तस्वीर आ चुकी है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरकेपुरम् थाने से ढाई सौ मीटर की दूरी पर ही एक सूने मकान में चोरों में लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ली है। इस क्षेत्र में एक सप्ताह में तीन मकानों में पहले चोरी हो चुकी है, लेकिन एक का भी खुलासा नहीं हुआ है।आकाशवाणी कॉलोनी में एक मकान में पिछले दिनों दिन दहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें नकदी और आभूषण चोरी हुए थे। चोरों को पड़ोसियों ने देख भी लिया, पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन चोर हाथ नहीं आए। कोटा सिटी एएसपी प्रवीण जैन का कहना है कि चोरी की वारदाताों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई गई है। भीमगंजमंडी या अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

यह सावधानी रखें

मकान को सूना नहीं छोड़े। दिन में भी बाहर जा रहे हैं तो पड़ोसियों को बताकर जा सकते हैं, ताकि कोई अनजान व्यक्ति के प्रवेश पर सूचना दे सके। किसी कार्यवश बाहर जा रहे है तो यथासंभव चौकीदार रखकर जाएं।