19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोडिंग ऑटो और टेम्पो की भिड़ंत में सात जने घायल, कोटा रेफर, इलाज जारी

मेगा हाइवे पर गुरुवार रात को बाझड़ली रेलवे अंडरपास के समीप लोडिंग ऑटो और टेम्पो की आमने सामने की भिड़ंत में सात जने घायल हो गए।दुर्घटना की सूचना पर कापरेन पुलिस मौके पर पहुंची
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Newsdesk

Aug 29, 2026

Rajasthan

कापरेन. मेगा हाइवे पर गुरुवार रात को बाझड़ली रेलवे अंडरपास के समीप लोडिंग ऑटो और टेम्पो की आमने सामने की भिड़ंत में सात जने घायल हो गए।दुर्घटना की सूचना पर कापरेन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कापरेन अस्पताल पहुचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया है और इलाज जारी है।
कापरेन पुलिस एएसआई कैलाश सिंह ने बताया कि रात को आठ बजे करीब एक सवारी टेम्पो कापरेन से गोहाटा की ओर जा रहा था। इस दौरान बाझड़ली रेलवे अंडरपास के समीप सामने से तेज रफ्तार से आ रहे लोडिंग ऑटो से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में टेम्पो में सवार रविन्द्र पुत्र तेजमल निवासी रंगपुर कोटा,विशाल पुत्र रविन्द्र, ममता पत्नी भीमराज, नंदनी और आकाश घायल हो गए।सभी टेम्पो में रंगपुर कोटा से गोहाटा जा रहे थे। वही लोडिंग ऑटो सवार धनराज पुत्र नन्दकिशोर निवासी कोडक्या और एक महिला घायल हो गए। एएसआई ने बताया कि दुर्घटना के बाद सभी घायलों को मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से कापरेन अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया है जहां इलाज जारी है। दुर्घटना में टेम्पो सवार एक तीन वर्षीय बालक विशाल को भी सिर पर चोट आई है। एएसआई ने बताया कि अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है कि लोडिंग ऑटो अंडरपास से हाइवे पर चढ़ाई कर रहा था अथवा हाइवे पर सामने से आ रहा था। मामले में छानबीन और जांच शुरू कर दी है।