18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा के आईटीआई कॉलेज में मिला युवक का कटा हाथ, 200 मीटर दूर पड़ी थी लाश, लोगों में दहशत
Play video

कोटा के आईटीआई कॉलेज में मिला युवक का कटा हाथ, 200 मीटर दूर पड़ी थी लाश, लोगों में दहशत

Kota News, Kota Crime News: विज्ञान नगर क्षेत्र में डीसीएम पुलिया के निकट मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जबवहां लोगों को एक कटा मानव हाथ नजर आया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 26, 2019

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में डीसीएम पुलिया के निकट मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जबवहां लोगों को एक कटा मानव हाथ नजर आया। पुलिस ने हाथ को बरामद कर उसे एमबीएस अस्पताल ( MBS Hospital ) की मोर्चरी में रखवाया। बाद में उसकी शिनाख्त करवाई गई तो पता चला कि दो दिन पहले उद्योग नगर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटने वाले युवक का हाथ है।

Read More: बंधी के लिए खाकी ने अपनों को ही लगाया ठिकाने तो राजस्थान में ध्वस्त हुआ पुलिस का मुखबिर नेटवर्क, भरोसा उठा तो छूटे पसीने

उद्योग नगर सीआई विजयशंकर शर्मा ने बताया कि इटावा कस्बे के रजोपा गांव निवासी श्याम प्रजापति ने सोमवार को उद्योग नगर थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। उसके शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया था। उस वक्त मृतक का हाथ नहीं था। मंगलवार को घटनास्थल से 200 मीटर दूर आईआईटी कॉलेज परिसर कटे हाथ पड़ा होने की सूचना के बाद उसे बरामद किया। श्याम के परिजनों ने कटे हाथ के साथ लगे शर्ट के टुकड़े से उसकी पहचान कर ली।

Read More: कोटा में आधी रात युवक की नृशंस हत्या, तलवारें-गंडासों से काट सड़क पर फेंक गए खून से सनी लाश

सीआई ने बताया कि कटा हाथ आईटीआई कॉलेज परिसर में मिला। हाथ को संभवतया श्वान वहां ले गए। जहां शव मिला, उससे कॉलेज परिसर की दूरी अधिक नहीं है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More: दबंगों ने चोर समझ राहगीर को जमकर पीटा, खंभे से बांध मारे डंडे, महिलाओं ने चप्पलें तो युवाओं ने बरसाए थप्पड़, देखि‍ए वायरल वीडि‍यो…

गुमानपुरा में थी गुमशुदगी दर्ज

श्याम प्रजापति गुमानपुरा इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता था। वह गुमानपुरा में ही कमरा लेकर रहता था। श्याम दो दिन पहले निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने सोमवार रात गुमानपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

Kota crime news , Kota hindi news