
सीए के घर में लूट करने वाले ने ही लूटा था वृद्धा को
कोटा. पिछले दिनों सीए के घर में घुसकर लूट करने वाले बदमाश ने ही विज्ञान नगर में वृद्धा के घर में घुसकर लूट की वारदात की थी। पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने बताया कि वृद्धा से लूट की घटना का पर्दाफाश करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण के निर्देशन में वृत्ताधिकारी राजेश मेश्राम, प्रशिक्षु आरपीएस राजेन्द्र कुमार बुरडक तथा विज्ञान नगर थानाधिकारी अमरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज संकलित कर अनुसंधान किया। बदमाश ने वृद्धा के घर का गेट रोटरी क्लब की डाक लेकर आने की बात कहकर खुलवाया था। सीआई राठौड़ ने बताया कि आरोपी ग्राम बटावदा तहसील चाचोड जिला गुना मध्यप्रदेश निवासी देवेन्द्र सुमन (30) को वृद्धा के रोटरी क्लब की सदस्य होने व उनके घर की जानकारी पहले से थी। 5 जनवरी को आरोपी देवेन्द्र ने सीए सुरेश सोमानी के घर घुसकर लुटपाट की थी। देवेन्द्र सोमानी के यहां पहले नौकर था। सोमानी पहले रोटरी क्लब के सदस्य थे। इस कारण वृद्धा पंकज खन्ना का सोमानी के घर आना जाना रहता था। आरोपी देवेन्द्र वृद्धा की पृष्ठभूमि के बारे में जानता था। इस कारण रोटरी क्लब की डाक के नाम पर दरवाजा खुलवाकर घर में प्रवेश किया था। आरोपी ने पूछताछ में वारदात करना कबूल लिया है। देवेन्द्र को कारागृह कोटा से प्राप्त कर बापर्दा गिरफ्तार किया है। आरोपी देवेन्द्र को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया है।
Published on:
12 Jan 2021 10:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
