
चोरों ने लाखों के जेवरात चुराए
कोटा. शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। थोड़ी देर के लिए भी घर को सूना छोडऩे पर चोर मौका देखकर वारदात को अंजाम दे देते हैं। आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक घर पर ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में अजमेर गए तो चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व अन्य कीमती सामान चुरा लिए।श्रीनाथपुरम निवासी रामसहाय कहार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार सहित 30 जनवरी को पारिवारिक कार्यक्रम के लिए अजमेर गए थे, 31 जनवरी को सुबह फोन पर सूचना दी कि मकान में चोरी हो गई। उन्होंने अजमेर से कोटा पहुंचकर घर में रखे सामान को चेक किया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसमें आधा तोला का टिकला, एक तोला की टोकरी, पावभर चांदी की कनकती, आधे पाव के पायजेब, चांदी के कड़े, छोटी पायल, सोने के लोंग तथ पांच हजार रुपए की नकदी कुल एक लाख 72 हजार रुपए का सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
Published on:
01 Feb 2021 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
