8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोल्डी फायरिंग मामले में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की गिरफ्तारी पर था दो-दो हजार का इनाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 2 Feb 2021, 10:30 PM IST

गोल्डी फायरिंग मामले में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार

गोल्डी फायरिंग मामले में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार

कोटा. नयापुरा पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी शर्मा उर्फ गोल्डी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे पांच इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में असलम शेरखान उर्फ चिन्टू भी आरोपी था। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी प्रवीण जैन और केन्द्रीय वृत्ताधिकारी भगवतसिंह हिंगड़ के निर्देशन में विशेष टीम गठित की थी। हिंगड़ ने बताया कि बजरंग नगर निवासी गोल्डी पर 4 सितंबर 18 को डेढ़ दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने फ ायरिंग की थी। उस समय गोल्डी ने नहर में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। मामले में पुलिस ने अब सरफ राज खान निवासी मकान अमृत नगर बोरखेड़ा, लक्की उर्फ रियाज निवासी जमान चौक कोटड़ी, मोहम्मद जुबेर निवासी फ कीरों की मस्जिद के पीछे कोटड़ी, अबरार हसन निवासी मोखापाड़ा तथा सलमान निवासी नयापुरा को बापर्दा गिरफ्तार किया है। सीआई भवानीसिंह ने बताया कि अब तक इस मामले में 16 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।