18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
आंखों की जांच करवाकर घर लौट रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, बुझ गए दोनों परिवार के इकलौते चिराग
Play video

आंखों की जांच करवाकर घर लौट रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, बुझ गए दोनों परिवार के इकलौते चिराग

kota news, Crime news, Accident news: कैथून थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को टै्रक्टर-टॉली से कुचल कर दो ममेरे भाइयों की दर्दनाम मौत हो गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 26, 2019

कोटा. कैथून थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को टै्रक्टर-टॉली ( tractor-Bike accident ) से कुचल कर दो ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही अपने परिवार के एकलौते चिराग थे। हादसे के बाद एमबीएस चिकित्सालय ( MBS Hospital ) व मोर्चरी के बाहर परिजनों को क्रंदन गूंजता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ( police ) ने पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

Read More: मुंडन कार्यक्रम में जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चीत्कार में बदली खुशियां, 32 घायल, 27 की हालत नाजुक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के छोटा सोगरिया निवासी विक्की (19) अपनी बुआ के लड़के लाखेरी निवासी निशान्त (17) के साथ बाइक से एक निजी चिकित्सालय से नेत्र की जांच करवाकर छोटा सोगरिया लौट रहे थे। जगन्नाथपुरा पुलिया के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक ( Bike Accident ) को जोरदार टक्कर मारी दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर व शरीर पर कई चोंटे आई व खून आ गया। इससे घटनास्थल पर खून ही खून हो गया। दोनों को एम्बुलेंस से एमबीएस चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Read More: बारां में अमंगल: बालाजी के दर्शन और सरिये लेकर लौटती लोगों से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 की हालत नाजुक

हर किसी की छलकी आंखें

घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम रूम पर पहुंच गए। जहां मृतकों के पिता का क्रंदन देख उन्हें ढांढस बंधाने वालों की आंखें छलक उठी। दोनों परिवारों ने अपने एकलौते जवान बच्चे खोए थे। ऐसे में किसी को उन्हें समझाने के लिए शब्द नहीं मिल रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों अभी स्कूल में पढ़ रहे थे।