
कोटा. चुनाव आयोग द्वारा ( College acquisitions by Election Commission ) जेडीबी कॉलेज (JDB Girls Collage ) के 18 कक्षों से ईवीएम मशीन ( EVM machine ) व चुनाव सामग्री नहीं हटाने के विरोध में बुधवार को छात्राओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में 7 दिन में कक्षा-कक्ष खाली नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Read More: किसानों को बांटने के बजाए नाले में फैंक गए 400 एटीएम कार्ड, सूचना के बाद बैंक ने 3 घंटे तक नहीं उठाए
छात्रा प्रेरणा जयसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के दौरान चुनाव आयोग ( Election commission ) ने कॉलेज का अधिग्रहण ( College acquisitions ) किया था। लेकिन, चुनाव हुए डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत गया इसके बावजूद अभी तक कक्षा-कक्ष खाली नहीं किए और न ही ईवीएम मशीन व चुनाव सामग्री हटवाई। इससे छात्राओं की कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही। पेड़ के नीचे बीए की क्लास लगती है। कभी बरसात तो कभी अंधड़ की वजह से पढ़ाई नहीं हो पाती। रोजाना शिक्षक खुले में क्लास लगाने को मजबूर हैं। इससे पढ़ाई में व्यवधान तो हो ही रहा है साथ ही छात्राओं को मानसिक रूप से भी परेशान होना पड़ रहा है।
Read More: बड़ा फैसला: खनन माफियाओं से जब्त की बजरी अब कोटा में होगी नीलाम
7 दिन में कक्षा-कक्ष खाली करो नहीं तो आंदोलन
छात्राओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन में कॉलेज के सभी 18 कक्षा-कक्ष खाली नहीं किए गए तो जिला कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
हर बार जेडीबी कॉलेज ही क्यों?
छात्रा प्रेरणा ने कहा कि चुनाव के समय हर बार जेडीबी कॉलेज को ही चुनाव आयोग द्वारा अधिग्रहित कर लिया जाता है। जबकि, शहर में कई राजकीय महाविद्यालय हैं, उन्हें क्यों अधिग्रहित नहीं किया जाता। आगामी पंचायत व नगर निगम चुनावों में भी कॉलेज को अधिग्रहित कर लिया जाएगा। ऐसे में छात्राएं ही क्यों परेशान हो। प्रशासन को छात्राओं की तकलीफ समझनी चाहिए।
बीए की परीक्षाओं में छात्राएं हुई थी परेशान
उन्होंने कहा कि गत माह पहले लोकसभा चुनाव के दौरान बीए की परीक्षाएं हुई थी। जिसमें पहला पेपर तो जेडीबी में हुआ जबकि अन्य सारे पेपर दादाबाड़ी स्थित मोदी कॉलेज में हुए। इससे छात्राओं को परीक्षा देने कॉलेज तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।