
कुंदनपुर. सांगोद व झालावाड़ जिले में हो रही बरसात ( Heavy Rain ) से उजाड़ नदी में उफान आ गया। ( Ujad rivers overflow ) इससे नदी की पुलिया पर करीब तीन से चार फीट की चादर चलने लगी। ( Water sheets on bridges ) रविवार को दूसरे दिन भी पानी की आवक ज्यादा होने से नदी पार बसे एक दर्जन से अधिक गांवों का कुंदनपुर से सम्पर्क कटा रहा। ग्रामीणों की आवाजाही ठप होने से यहां बाजारों में भी चहल पहल कम दिखी। हालांकि रविवार को स्कूलों ( Schools ) में अवकाश होने से बच्चों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों को घानाहेड़ा-सांगोद होकर कुंदनपुर आना-जाना पड़ा।
BIG NEWS: कोटा में मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में उफान, पुलिया पर चली चादर
उल्लेखनीय है कि सांगोद क्षेत्र समेत झालावाड़ जिले में हो रही बारिश से शनिवार को एकाएक उजाड़ नदी में पानी की जोरदार आवक हुई। इससे नदी उफान पर आ गई। कुंदनपुर में नदी की रपट पर पानी आने से नदी पार बसे लोगों का कुंदनपुर से सम्पर्क टूट गया। रपट पर दूसरे दिन भी तीन से चार फीट पानी की चादर चलती रही। ग्रामीणों ने बताया कि नदी पर कम उंचाई की रपट बनी है। इससे हर साल पानी की आवक के बाद रास्ता अवरूद्ध हो जाता है। यहां नई पुलिया बनाने पर किसी का ध्यान नहीं है।
खेतों में भरा पानी, बीज गलने की नौबत
कुंदनपुर. क्षेत्र में बीते पांच दिनों से हो रही बारिश कई किसानों के लिए परेशानी बनने लगी है। तेज बारिश से सड़क किनारे के कई खेतों में पानी भराव हो रहा है। किसानों ने बारिश के पूर्व बुवाई कर दी, लेकिन अब खेतों में पानी भरने से बीज गलने की नौबत आ गई है। खेतों से पानी निकालने के लिए किसान हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लगातार तेज बारिश होते रहने किसानों की मेहनत रंग नहीं ला रही। शुक्रवार व शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद कई खेतों में पानी भरा हुआ है। किसानों ने बताया कि जल्द खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई तो दुबारा बीजों की बुवाई करनी पड़ सकती है।
आधे घंटे तेज बारिश, सड़कों पर बहा पानी
सुल्तानपुर. क्षेत्र मं रविवार को भी मानसून मेहरबान रहा। दोपहर सवा 2 बजे बूंदाबांदी को दौर शुरू हुआ जो ढाई बजे तेज बारिश में बदल गया। आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। कई जगह नालियां ओवरफ्लो होने से आम रास्तों पर कीचड़ फैल गया। इसके बाद दोपहर साढ़े 3 बजे फिर आसमां साफ हुआ और धूप खिली। इस दौरान रविवार को छुट्टी का दिन होने से पिकनिक स्थलों पर खासी भीड़ रही।
Video: हाड़ौती में जबरदस्त बारिश से उफनी गुंजाली, ब्राह्मणी और उजाड़ नदी, 18 गांवों का कटा सम्पर्क, पुलियाओं पर 5 फीट पानी
कच्चे घर की दीवार ढही
यहां नयागांव अहिरान में ललित यादव की कच्चे घर की दीवार शनिवार रात्रि को तेज बारिश के दौरान ढह गई। पीडि़त किसान के घर में लहसुन भरा हुआ था जो दीवार ढह जाने से बारिश से भीग गया। इसके साथ ही वहां उसकी बेटी की साइकिल भी मलबे में दबने से टूट गई।