18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब, घरों में घुसा नालों का पानी
Play video

कोटा में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब, घरों में घुसा नालों का पानी

Kota News, Kota Hindin News, Heavy Rain in kota: शहर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 06, 2019

कोटा. शहर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ( heavy rain in kota ) का दौर फिर से शुरू हो गया। अचानक काली घटाएं छा जाने से अंधेरा हो गया। वाहन चालकों को सुबह वाहनों की लाइटें चालू करनी पड़ी। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर चलता रहा। इससे पहले गुरुवार देर रात से शुरू हुई बाशि ने शुक्रवार शाम तक शहरभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। सड़कें दरिया और कॉलोनिया तालाब बन गई। नाले उफनने से गंदा पानी घरों व दुकानों में भर गया। बारिश से अस्पताल, ( Hospital ) स्कूल ( School ) व अन्य सरकारी दफ्तर ( Government office ) टपकने लगी। शहर की कॉलोनियों में भरा पानी अभी उतरता भी नहीं था कि उससे पहले शनिवार को हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। जवाहर नगर इलाके में सड़कों पर पानी भरने से परेशान लोग बारिश में ही नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। घरों में नालों का गंदा पानी घुसने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

BIG NEWS: कोटा में मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में उफान, पुलिया पर चली चादर

बहे किसानों के अरमान
भामाशाहमंडी में बारिश से टीनशेड के अंदर रखी किसानों की उपज पानी में डूब गई। इससे किसानों को नुकसान हुआ। मंडी परिसर में चारों तरफ पानी भर गया। कई किसानों की जिंस बह गई।

Read More: जवाहर सागर बांध में जबरदस्त पानी की आवक, कोटा बैराज के फिर से 2 गेट खोले, 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

पानी से घिरा स्कूल
नयानोहरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के पास देवली अरब-नयानोहरा के बीच में नाला है। जो ओवरफ्लो हो गया। इससे स्कूल परिसर में दो से तीन फीट पानी भर गया। अभिभावक गंदे पानी से बच्चों को बचाने के लिए गोद में उठाकर लेकर गए। विद्यार्थियों व स्कूल प्रशासन ने बताया कि निगम को बारिश से पूर्व नाले की सफाई के लिए लिख चुके हैं, लेकिन सफाई नहीं हुई। इस नाले से मगरमच्छ भी निकलते रहते हैं। निगम से नाले की चारदीवारी भी बनाई गई।

Read More: किसानों को बांटने के बजाए नाले में फैंक गए 400 एटीएम कार्ड, सूचना के बाद बैंक ने 3 घंटे तक नहीं उठाए

अस्पतालों में भरा पानी
एमबीएस, जेके लोन व नए अस्पताल में बारिश का पानी भर गया। एक-एक फीट भरे पानी के बीच होकर मरीज व तीमारदारों को गुजरना पड़ा। अस्पतालों के कई वार्डों में छतों से पानी टपकता रहा। एमबीएस अस्पताल में इमरजेंसी गैलेरी के अंदर पानी टपकता रहा। दवा वितरण केंद्र, उपभोक्ता मेडिकल के सामने पानी भर गया। जिससे दवा लेने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। वाहनों को निकलने में भी परेशानी हुई।