scriptकोटा मंडी भाव 29 मई: गेहूं टुकड़ी व लहसुन में तेजी रही | Kota mandi, grocery and gold and silver prices | Patrika News

कोटा मंडी भाव 29 मई: गेहूं टुकड़ी व लहसुन में तेजी रही

locationकोटाPublished: May 29, 2020 08:23:22 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा भामाशाहमंडी में शुक्रवार को गेंहू की आवक 50 हजार बोरी की रही। मंडी में गेंहू के अलावा अन्य जिंसों की खरीद फरोख्त नहीं हुई। गेहूं टुकड़ी में 25 रुपए की तेजी रही।

भामाशाहमंडी में शुक्रवार को गेंहू की आवक 50 हजार बोरी की रही

कोटा मंडी भाव 29 मई: गेहूं टुकड़ी व लहसुन में तेजी रही

कोटा. भामाशाहमंडी में शुक्रवार को गेंहू की आवक 50 हजार बोरी की रही। मंडी में गेंहू के अलावा अन्य जिंसों की खरीद फरोख्त नहीं हुई। गेहूं टुकड़ी में 25 रुपए की तेजी रही। लहसुन की आवक 7 हजार कट्टे की रही। लहसुन में 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। लहसुन का भाव 1800 से 6200 रुपए प्रति क्विंटल रहा। थोक किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
यह भी पढ़ें
हाड़ौती भट्टी की तरह तपा, दोपहर बाद छाए बादल, लू के थपेड़ों से मिली राहत

भाव: गेहूं मील 1675 से 1731, गेहूं टुकड़ी 1720 से 2252, लोकवान 1700 से1791 रूपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्यूज़्न 1490, चम्बल 1470, सदाबहार 1375, लोकल 1325, दीपज्योति 1390, सरसों स्वास्तिक 1720, सदाबहार सरसों 1650, अलसी 1690 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली : ट्रक 2475, स्वास्तिक निवाई 2315, कोटा स्वास्तिक 2220, शुभ-लाभ 2290, सोना सिक्का 2250, वीर हनुमान 2120 रुपए प्रति टिन।
देसी घी : मिल्क फूड 5550, कोटा फ्रेश 5450, पारस 5320, नोवा 5250, अमूल 7480, सरस 7250, मधुसूदन 5890 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी : स्कूटर 1040, अशोका 1040, सुमन 1020 रुपए प्रतिटिन।

चीनी 3520-3550 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4500, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7200, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500-3000, कणी 2200-2500, तुअर 7500-8600, मूंग 7800-8100, मूंग मोगर 8600-9700, उड़द 7400-8400, उड़द मोगर 7000-9400, मसूर मलका 6000-6600, चना दाल 4000-5100, पोहा 3100-3700 रुपए प्रति क्विंटल।
चांदी-सोने में मंदी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी व सोने के भावों में मंदी रही। चांदी 100 रुपए मंदी के साथ 46500 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 200 रुपए मंदी के साथ भाव 46400 रुपए रहे।
भाव : चांदी 46500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 46400 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 46650 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फामीज़् अंडा 320 रुपए प्रति सैकड़ा, 110 रुपए प्रति प्लेट, 60 रुपए दर्जन बिका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो