
कोटा। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सरकार बदलने के बाद कोटा में विकास कार्य रोकने का मामला सदन में गूंजा। कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने ने शून्यकाल में पर्ची के माध्यम से यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में कोटा शहर में पेयजल के लिए मारामाची हुई है और कांग्रेस सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार की पेयजल योजना समेत सभी विकास कार्य रोक दिए हैं। शर्मा ने कहा कि कोटा में सरकर आते ही स्मार्ट सिटी की योजना को रोक दिया गया, पूर्ववर्ती सरकर के कार्य को रोक दिया गया,। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पानी की योजना में इंटकवेल, पानी की पाइप लाइन जीर्णशीर्ण अवस्था में थी, जिसे भाजपा की सरकार ने कराया अेर कोटा में 40 प्रतिशत पानी व्यर्थ बह जाता था उसे रोका। इस योजना को रोक दिया जो गतिशील होना चाहिए।
सुपर-30 की तर्ज पर अब सरकार कोटा में शुरू करेगी सुपर- 100,
इन विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग…
विधायक शर्मा ने कहा कि सरकार ने सुपर स्पेशियालिटी में अभी तक स्टॉपफ नहीं लगाया वहीं उनके हिस्से की राशि में से महज 15 करोड ही स्वीकृत किए हैं, जिस कारण 150 करोड की लागत से बनी सुपर स्पेशियालिटी का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। विज्ञान नगर सीएससी बनकर तैयार है लेकिन उसका लाभ भी मरीजों को कांग्रेस सरकार नहीं दे पा रही है। भाजपा सरकार में मे 8 करोड की लागत से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कार्य हुआ था जो महज कुछ राशि के इंतजार में अटका पडा है, जिसे भी कांग्रेस सरकार शुरू नहीं करा सकी है।
यूआईटी ने रोक दिए विकास कार्य
विधायक शर्मा ने सदन में कह कि भाजपा सरकार में शुरू हुए विकास कार्यों को यूआईटी ने रोक दिया है जिस कारण लोगों को समस्या आ रही है। नाली पटान, सडक, बेटी गौरव उद्यान, सीवरेज कार्य सहित कई कार्य रोक दिए वहीं केश्वपुरा ओवरब्रिज का कार्य भी पिछले 6 माह से अटका पडा है। अस्सी फीट रोड, स्मति वन, मल्टीस्टोरी पार्किंग व ओपन जिम का काम अटका दिया है।
कोई काम बंद नहीं किए, निर्माण कार्य चल रहे हैं : धारीवाल
नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि कोटा शहर में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा शुरू किये गये विकास कार्यों को बंद नहीं किया गया है और ये कार्य वर्तमान में भी चालू हैं।शून्यकाल में इस संबंध में उठाये गये मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि कोटा में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यों को पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोटा जिले में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, स्वामी दयानंद कम्यूनिटी हॉल, सुभाष नगर कम्यूनिटी हॉल, गणेश उद्यान, शौर्य गैलेरी, वन भूमि स्मृति वन विकास, डीसीएम रोड की मरम्मत तथा नई सड़क के निर्माण कार्यए मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत ईडब्ल्यूएस तथा एलआईजी मकानों का निर्माणए केशवपुरा ओवरब्रिज तथा बॉयोलोजिकल पार्कए आदि विकास कार्य चालू हैं।