17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत बनकर सड़क पर दौड़ा गायों का झुंड, राहगीरों को मारी टक्कर, युवक को 5 फीट हवा में उछाल कौमा में पहुंचाया

Kota News, Kota Hindi News, stray cow attacked On the Peoples: कोटा के जगन्नाथपुरा पुल के पास अचानक सड़क पर आई गायों के झुंड़ ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 08, 2019

Stray cow attacked on people

मौत बनकर सड़क पर दौड़ा गायों का झुंड, राहगीरों को मारी टक्कर, युवक को 5 फीट हवा में उछाल कौमा में पहुंचाया

कोटा. आवारा मवेशियोंका आतंक ( Stray cattle Terror in kota ) थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगन्नाथपुरा पुल के पास अचानक सड़क पर आई गायों के झुंड़ ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी। ( Stray cow attacked on the peoples ) जिसमें एक निजी खाद्य तेल प्लांट में कैंटीन चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसके सिर में कई फ्रेक्चर ( brain hemorrhage ) होने से वह मौके पर ही कौमा में चला गया। एमबीएस के चिकित्सकों के मना करने के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां जिंदगी और मौत (Life and death ) से जूझ रहा है। ( Youth critically injured )

Read More: नेशनल हाइवे पर ट्रक-कार भिडंत में तीन पीढिय़ां खत्म, दो की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार लोकेश जैन बारां रोड स्थित निजी खाद्य तेल प्लांट में कैंटीन चलाते हैं। शनिवार रात काम खत्म करने के बाद घर के लिए निकले, लेकिन जैसे ही जगन्नाथपुरा पहुंचे अचानक सड़क पर गायोंका भागता हुआ झुंड सामने आ गया।

BIG News:कांग्रेस सरकार का बढ़ा फैसला, राजस्थान में पशु पालने पर दर्ज होगा मुकदमा, लगेगा 100 गुना जुर्माना

लोकेश संभल पाते इससे पहले ही गायों ने उन्हें भीषण टक्कर मार दी। जिसके चलते वह चलती बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने जैसे-तैसे उन्हें गायों से बीच से निकाला और 108 एंबुलेंस बुलाकर सात करीब दस बजे एमबीएस अस्पताल ( MBS Hospital ) में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत ( critically injured ) को देख बचने की संभावनाओं से साफ इनकार कर दिया।

Read More: 'सात फेरों' का वचन भी नहीं निभा सकी कांग्रेस सरकार, भाजपा ने भी नहीं लौटाए दुल्हन के 15 हजार

जूझ रहे जिंदगी और मौत से
लोकेश के बड़े भाई कमल जैन ने बताया कि एमबीएस में मना करने के बाद उन्हें झालावाड़ रोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है, लेकिन डॉक्टरों ने बचने की बेहद कम संभावना बताई है। कमल जैन ने बताया कि गायों से टक्कर के बाद उनके सिर में मल्टीपल फ्रेक्चर हुआ और सिर में ही खून के धक्के जम गए। जिसकी वजह से वह कौमा में चले गए।

BIG News: राजस्थान में पुलिस ने ही करवा दी नाबालिग की शादी, विरोध करने पर 9 लोगों को जेल में डाला

साल भर पहले ही हुई थी शादी

कमल जैन ने बताया कि लोकेश की शादी पिछले साल जून के महीने में ही हुई थी। उनकी पत्नी सीमा फिलहाल पांच महीने की गर्भवती हैं। हादसे के चलते उसकी पूरी गृहस्थी ही दांव पर लग गई है। लोकेश के एक्सीडेंट की खबर लगते ही उसका भी तबियत खराब हो गई। जिसके चलते पूरा परिवार मुसीबतों से घिर गया।