एएसपी ठाकुर चन्द्रशील ने बताया कि परिवादी वसीम खान ने लिखित शिकायत में बताया कि सहायक प्रभारी सेम्पलिंग कोविड-19 मेल नर्स-2 भंवर सिंह हाड़ा सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर के लिए रुपए लेकर संविदा पर नौकरी लगवाता है। सीएमएचओ सीधे बात नहीं करता। रुपयों का सारा लेनदेन भंवर सिंह हाड़ा ही करता है। भंवरसिंह मुझे सेम्पलिंग से हटाकर जेकेलोन हॉस्पिटल कोटा में एनबीएसयू की पोस्ट पर संविदा पर लगाने के लिए 1 लाख रुपए बतौर रिश्वत मांग रहा है। जबकि इस पद के लिए कोई विज्ञप्ति नहीं निकली है।