18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
BIG NEWS: कोटा में मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में उफान, पुलिया पर चली चादर
Play video

BIG NEWS: कोटा में मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में उफान, पुलिया पर चली चादर

kota news, kota hindi news, heavy Rain in kota: कोटा ज‍िले में गुरुवार रात से शुक्रवार शाम चार बजे तक काली बदरिया झूमकर बरसी। नदियों में उफान आने से कनवास की मसानी पुलिया पर चादर चलनेे लगी।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 06, 2019

रावतभाटा. कोटा. शहर में गुरुवार रात से शुक्रवार शाम चार बजे तक काली बदरिया झूमकर बरसी। ( heavy Rain ) किसानों व आमजन के चेहरे पर खुशी दिखी तो कई घर टपक गए। नदियों में उफान आने से कनवास क्षेत्र की मसानी पुलिया पर करीब आधा फीट से ज्यादा पानी हो गया। वहीं, रावतभाटा क्षेत्र में कब्रिस्तान की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब एक फीट पानी की चादर ( Water sheets on bridges ) चलती रही।

Read More: जवाहर सागर बांध में जबरदस्त पानी की आवक, कोटा बैराज के फिर से 2 गेट खोले, 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

शुक्रवार सायं के बाद भी हल्की बरसात ( Rain ) का दौर चलता रहा। लगातार तीन दिन अच्छी बरसात से सूखे पड़े-कुएं-बावड़ी, खाळों व नालों सहित अन्य जलस्रोतों में पानी की आवक हो गई है। राणाप्रताप सागर बांध ( Rana Pratap Sagar Dam ) में 17 हजार 424 क्यूसेक प्रति घंटा पानी की आवक बनी हुई है। बांध का जलस्तर 1136 .99 फीट पहुंच गया। गत 24 घंटे से हो रही बरसात से शुक्रवार शाम तक बांध में 2 लाख 4 हजार 732 क्यूसेक पानी की आवक हो चुकी थी। चारभुजा मौसम वैधशाला के अनुसार क्षेत्र में 24 घंटों में 83.60 एमएम बरसात दर्ज की गई। वही, जवाहर सागर बाांध ( Jawahar Sagar Dam ) मेंं पानी की आवक होने से कोटा बैराज ( Kota Barrage ) के दो गेट खोल पानी छोड़ा गया था।

Read More: खुशखबरी: राणाप्रताप सागर में हर घंटे साढ़े 17 हजार क्यूसैक पानी की आवक

रास्तों में भरा पानीलगातार बारिश से शहर के सिंचाई विभाग कॉलोनी, नीचे बाजार क्षेत्र के अलावा कई रास्तों में पानी का भराव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। कोटा रोड पर स्थित जीएसएस से बाड़ौलिया गांव तक सड़क के एक साइड में पानी भरने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। वाहन चालक दूसरी साइड से आते जाते रहे। इसी प्रकार कब्रिस्तान की ओर जाने वाले मार्ग पर भी पानी की चादर चलती रही।

Read More: राजस्थान के 19 परिवारों में कोहराम मचा गए वो ’10 दिन’, खौफनाक मंजर याद आते ही कांप उठती है रूह

नदी नालों में उफान
कनवास. उपखण्ड क्षेत्र में गुरुवार रात्रि 9 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ जो कम-तेज आधे घण्टे तक चलता रहा। 10 बजे फिर तेज बारिश शुरू हुई, यह एक घण्टे तक चली। उसके बाद रिमझिम बारिश सुबह 6 बजे तक होती रही। फिर प्रात: 8 बजे से 12 बजे तक रिमझिम का दौर चला। उसके बाद तेज गर्जना के साथ तीन घण्टे तक झमाझम हुई। समाचार लिखे जाने तक बारिश हो रही थी। लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। पांच बजे करीब कस्बे में स्थित मसानी पुलिया पर आधा फीट पानी हो गया, हालांकि आवागमन चालू रहा।

VIDEO : विधायक दिलावर ने परिवहन इंस्पेक्टर को जमकर हड़काया, कहा- लूटपाट करते हो, ऑर्डर लाना, तब करना चैकिंग वर्ना…

अवरूद्ध नाले का किया खुलासा
नगरपालिका के दस्ते ने शुक्रवार को यहां पालिका के पास स्थित अवरूद्ध नाले से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पानी की निकासी कराई। गणेश नगर सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों में भरने वाले पानी की निकासी के लिए पालिका ने रोड क्रॉस कर नाला बनाया हुआ है। लंबे समय से सफाई नहीं होने से कॉलोनी क्षेत्र में भरे पानी ने तलाई का रूप ले रखा था। शुक्रवार को नगरपालिका के दस्ते ने दमकल से पानी के प्रेशर से नाले में जमा मलबा हटावाया।