
कोटा। मेघों की गर्जन, जैसे इन्द्रदेव भी शिक्षा नगरी के खास पलों पलों के स्वागत को आतुर हों। फूलों से महकती फिजा, आतिशी नजारे, ढोल की थाम पर नृत्य करते, बैंड बाजे, देशभक्ति गीत और भारत माता के जयकारे, जोश, जुनून, उत्साह उमंग की यह लहर यंू मानसून ( monsoon ) की तरह दिल्ली से ही उठती आई, लेकिन जैसे माननीय अध्यक्षजी ने ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) बडग़ांव के पास से शिक्षा नगरी ( Education city kota ) की सरहद में प्रवेश किया तो हरकोई स्वागत को बेताब हो गया।
अवसर था, कोटा बूंदी लोकसभा के सांसद ( Kota-Bundi MP Om Birla ) व लोगसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) का के कोटा आगवन के समय हुई अगवानी का। नदी के इस पार से उस पार तक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) के स्वागत को हुजुूम उमड़ पड़ा। ( kota Welcomed to Lok Sabha Speaker Om Birla ) अध्यक्षजी के स्वागत में लोगों ने पलक पावड़े बिछा दिए। 20 किमी का रास्ता… 11 घंटे में तय हुआ…, आतिशी नजारों के बीच दीपावली ( Deepawali ) से नजारे हो गए और स्वागत हुआ तो फूलों के बीच होली सी रंगत बिखर गई।
Read More: लोकसभा अध्यक्ष बिरला दिल्ली से बूंदी पहुंचे, गर्म जोशी से हुआ स्वागत
दूर तक वाहनों का रैला और रेले के साथ सड़क डिवाइडर पर हजारों लोग स्वागत को बेताब दिखे स्वागत के लिए आकर्षक रूप में मंच को सजाया गया, जहां महापौर महेश विजय, विधायक संदीप शर्मा,पूर्व विधायक हीरालाल नागर, राकेश जैन समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष को मालाओं से लाद दिया। श्रद्धा और शहरवासियों के प्रेम में लोकसभा अध्यक्ष भी अभीभूत नजर आए। कुछ ही देर में काफिला आगे बढ़ गया।
…और फिर इन्द्र का मिला आशीष
जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष का काफिला बडग़ांव पहुंंचा इन्द्र ने भी जैसे चंबल की धरा में आने पर उनका स्वागत करना शुरू कर दिया। कभी तेज बौछार तो कभी मध्यम फुहार के बीच स्वागत सत्कार का दौर चलता रहा। बरसाती बयार में यूं लगा जैसे खुद लोकसभा अध्यक्ष अपनी कर्म व जन्मभूमि पर मानसून का नया सत्र लेकर आए। तेज बारिश के बीच भी उत्साह, उमंग और लोकप्रिय सांसद के सत्कार के सिलसिले में कोई अंतर नहीं आया।
बढ़ता गया काफिला साथ में उत्साह भी
बडग़ावं से बूंदी रोड होते हुए चंबल के किनारे की ओर माननीय अध्यक्ष का काफिला बढ़ता गया, कारवां भी बढ़ता गया। गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब, माहेश्वरी रिसोर्ट, ढोला मारू कदम कदम पर लोग स्वागत में पलक पावड़े बिछाए नजर आए। विभिन्न समाज संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।
BIG NEWS: कोटा में मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में उफान, पुलिया पर चली चादर
कुन्हाड़ी में उमड़ी भीड़बडग़ांव के बाद कुन्हाछ़ी में बैंड, बाजे, आतिशबाजी व फूलमालाओं से लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। नयापुरा चौराहे का आलम भी कुछ ऐसा ही नजर आया। लोकसभा अध्यक्ष बूंदी नहीं पहुंचे उससे पहले लोग नयापुरा चौराहे पर लोग जमा हो गए। खुली वाहन में सवार बिरला सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए।