18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
लोकसभा अध्यक्ष बिरला दिल्ली से टोंक पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ जगह-जगह स्वागत, जन्मभूमि कोटा भी अभिनंदन को तैयार
Play video

लोकसभा अध्यक्ष बिरला दिल्ली से टोंक पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ जगह-जगह स्वागत, जन्मभूमि कोटा भी अभिनंदन को तैयार

kota news, kota Hindi news, Lok Sabha Speaker Om Birla: कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शनिवार को जन्म और कर्मभूमि कोटा ( Kota ) आ रहे हैं।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 06, 2019

कोटा. कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker Om Birla ) बनने के बाद पहली बार शनिवार को जन्म और कर्मभूमि कोटा ( Kota ) आ रहे हैं। सुबह 11.30 बजे तक बिरला (Om Birla ) टोंक, बरौनी पहुंच गए। जहां पूर्व विधायक अजित सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बिरला का भव्य स्वागत किया। ( Welcome to Om Birla ) कुछ ही देर में सड़क मार्ग से कोटा पहुंचेंगे। जहां उनका नगर प्रवेश के बाद वो लगभग 20 किमी दूरी तय कर अपने आवास पहुंचेंगे। इस दौरान कदम-कदम पर उनका स्वागत किया जाएगा। एक अनुमान के तौर पर शहर में करीब 250 स्थानों पर स्वागत द्वार सजाए गए हैं। विभिन्न समाज, व्यापारिक संगठन राजनेतिक दलों व अन्य संस्थाओं की ओर से गर्मजोशी से लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।

BIG NEWS: कोटा में मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में उफान, पुलिया पर चली चादर

बिरला के लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद से शहरवासियों को गर्व हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाकर अभिनंदन कर चुके हैं। शहरवासियों को लोकसभा अध्यक्ष के आगमन पर बड़ी उम्मीदें भी हैं, जिन मुद्दों को बिरला विधायक और सांसद के रूप में सदन में उठाते रहे हैं। अब शहरवासी उन मुद्दों को पूरा करने की उम्मीदें संजोए हुए हैं। पेश है कोटा के प्रमुख मुद्दे, जिनको गति देने की जरूरत है।

Read More: कोटा में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब, घरों में घुसा नालों का पानी

हवाई सेवा शुरू हो, नया एयरपोर्ट बने
पिछले दो दशक से कोटा में नियमित हवाई सेवा और नए एयरपोर्ट का मुद्दा छाया हुआ है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी नए एयरपोर्ट का मुद्दा प्रमुखता से उठता रहा। कोटा की जनता भी चाहती है कि यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू हो और नया एयरपोर्ट बने। एयरपोर्ट के लिए शम्भूपुरा में जमीन भी चिह्नित हो चुकी है। मास्टर प्लान में भी यह जमीन एयरपोर्ट के लिए आरक्षित की गई है। कोटा में शीघ्र ही नियमित हवाई सेवा शुरू होने की मांग उठ रही है।

Read More: जवाहर सागर बांध में जबरदस्त पानी की आवक, कोटा बैराज के फिर से 2 गेट खोले, 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

किसानों को उम्मीद
लहसुन उत्पादक किसानों की फसल खरीद के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों को लाने की बिरला की कोशिश निश्चित ही परवान चढ़ती नजर आएगी। साथ ही, वेयर हाउस चेन डवलप कराने का उनका ख्वाब सिरे चढ़ सकता है। किसानों की समस्याओं का राष्ट्रीय स्तर पर समाधान कराने की उनकी कोशिश निश्चित की सफलता की नई कहानी गढ़ सकता है। तपती दुपहरी में मनरेगा मजदूरों से काम न कराने का मुद्दा उठाने वाले बिरला निश्चित ही उनके लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, ऐसी कोटा ही नहीं हाड़ौती के मजदूरों को पूरी उम्मीद है।