17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
मनचलों ने लड़की को छेड़ा, थाने पहुंची तो पुलिस ने भगाया, धरने पर बैठे विधायक, देर रात चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Play video

मनचलों ने लड़की को छेड़ा, थाने पहुंची तो पुलिस ने भगाया, धरने पर बैठे विधायक, देर रात चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Kota News, Kota Crime News, Tampering Case: पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण रविवार रात एक बार फिर महकमे को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 01, 2019

कोटा. पुलिसकर्मियों ( kota police ) की लापरवाही के कारण रविवार रात एक बार फिर महकमे को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। रामजानकी मंदिर के पास सरेराह छेड़छाड़ के बाद जब छात्रा रिपोर्ट दर्ज कराने महावीर नगर थाने ( Mahavir Nagar Police Station ) पहुंची तो उसे पुलिस कर्मियों ने बैरंग लौटा दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रामगंजमंडी विधायक ( MLA Madan Dilawar ) ने फोन किया तो उनके साथ भी अभद्रता कर दी गई। जिसके बाद भाजपा विधायकों, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक थाने पर प्रर्दशन किया। ( Protest )

BIG NEWS: कोटा में देर रात 4 दोस्तों को चाकूओं से गोदा, एक के पेट में घुसा खंजर, हालत नाजुक


रविवार दोपहर को बीएससी द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत एक छात्रा महावीर नगर राम जानकी मंदिर के पास से गुजर रही थी, तभी मुहल्ले के कुछ लड़कों ने उससे सरेराह छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने जब उनका विरोध किया तो वह खुलेआम अभद्रता पर उतारू हो गए। दोपहर में करीब तीन बजे छात्रा मामले की शिकायत करने महावीर नगर थाने पहुंची, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस कर्मियों ने उसे टरका दिया। कार्रवाई न होती देख छात्रा ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी और उन्होंने रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर को पूरा वाकया बताया। विधायक का आरोप है कि जब उन्होंने थाने फोन किया तो सीआई महेश सिंह ने उन्हें भी टका सा जवाब दे दिया।

Read More: सीकर के बाद कोटा में दुल्हन का अपहरण: पुलिस के पुलिस के रवैये से दुखी पिता की सदमे से मौत, सड़कों पर उतरे लोग

विधायक से अभद्रता का आरोप
विधायक का आरोप है कि छात्रा जब वापस अपने कमरे पर पहुंची तो लड़कों ने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने के बाद वह शाम को करीब सात बजे कार्रवाई कराने के लिए थाने पहुंचे तो सीआई ने उनसे उस समय भी अभद्रता कर दी। जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ थाने के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। विधायक के प्रदर्शन की जानकारी राउंड पर निकली सीओ अमृता दुहन को मिली तो वह सीधे थाने पहुंच गई। सीओ ने छात्रा से छेड़छाड़ की तत्काल रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई शुरू कर दी और करीब ढ़ाई घंटे समझाइश करने के बाद विधायक का गुस्सा ठंडा पड़ा।

Read More: दुल्हन अपहरण केस: पिता की मौत के बाद कोटा में मचा बवाल, अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी से हिला पुलिस-प्रशासन

खो गई तहरीर

कार्रवाई की शर्त पर मामला ठंडा हुआ था कि जैसे ही सीओ ने छात्रा की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए तो पता चला कि थाने में उसकी दी गई शिकायत ही गुम हो गई। विधायक का पारा एक बार फिर चढ़ गया और उन्होंने ऐसे लापरवाह पुलिस कर्मियों को तत्काल थाने से हटाने की मांग कर डाली। सीओ ने मातहतों की लापरवाही और अभद्रता के लिए उनके माफी मांगी तब जाकर विधायक थाने से जाने को तैयार हुए।

Read More: दुल्हन अपहरण केस: आंदोलनकारियों ने सड़क पर शव रख सीएडी सर्किल किया जाम, सरकारी नौकरी और 10 लाख मुआवजे पर अड़े

पहले से ही भड़के हुए थे विधायक
सीओ से थाने पर तैनात स्टाफ और सीआई की शिकायत करते हुए विधायक मदन दिलावर ने बताया कि रविवार सुबह उनके मोबाइल पर पार्टी से जुड़े संगठनों को लेकर आपत्तिजनक मैसेज आए थे। मैसेज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वह थाने आए तो सीआई ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सबूत देने की बात कह कर टाल दिया।

Read More: सावधान! बच्चों का एडमिशन करवाने से पहले देख लीजिए कितने खतरनाक हैं सरकारी छात्रावास
शाम को छेड़छाड़ का मामला होने के बाद वह और भड़क गए और समर्थकों के साथ थाने का घेराव कर डाला। थाने के घेराव की सूचना मिलते ही जिला शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय और विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। विधायक संदीप शर्मा आरोपित पुलिसकर्मियों को थाने से हटाने पर अड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर वह माने। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि छात्रा के साथ कुछ भी अप्रिय हुआ तो पुलिस कर्मियों की खैर नहीं है।

Read More: सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहे बजरी से भरे वाहन, 25 टन डंपर में 65 टन बजरी और नंबर प्लेट भी फर्जी

छात्रा से छेड़छाड़ और विधायक के फोन पर आपत्तिजनक मैसेज आने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों ही मामलों को गंभीरता से ले कार्रवाई में जुटे हैं।
अमृता दुहन, सीओ चतुर्थ