
कोटा. भारतीय रेलवे (Indian Railway ) की ओर से आगामी 1 जुलाई 2019 से नई समय-सारणी लागू की जा रही है। नई रेलवे समय सारणी में कुछ नई ट्रेनें चलाए जाने तथा कुछ गाडिय़ों के समय में बदलाव ( Trains Time Table Change ) का विवरण दर्ज किया गया है। गाड़ी संख्या 22997/22998 झालावाड़ सिटी से श्रीगंगानगर के बीच दिनांक 13 जुलाई 2019 से शुरू की जाएगी। अभी दूसरे नम्बर से चल रही है। इसे नियमित करके संचालित किया जाएगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12402/12401 देहरादून से नई दिल्त्ली (नंदादेवी एक्सप्रेस) ( Nanda Devi Express Train ) का कोटा तक विस्तार किया जाएगा।
यह ट्रेन 25 अगस्त 2019 से चलेगी। इस ट्रेन के चलने से मथुरा, दिल्ली और देहरादून जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस ट्रेन के विस्तार के लिए प्रयास किए, उनकी मांग को मानकर इस ट्रेन का कोटा तक विस्तार किया जा रहा है।
यह हुआ बदलाव
गाड़ी संख्या 59521 कोटा-ङ्क्षभड पैसेंजर रात 10.05 बजे के स्थान पर अब रात 10.25 बजे कोटा से रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 59831 वडोदरा-कोटा पैसेंजर कोटा जंक्शन पर रात 10.40 के स्थान पर 10.20 बजे पहुंचेगी।
BIG News: रेलवे के कोटा मंडल ने रचा इतिहास: एक साल में कमाए 1 हजार 202 करोड़
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी
एक जुलाई से पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली करी 28 ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा होगा। इनमें कोटा से गुजरने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। रामनगर-बाद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, कोटा-माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस, कोटा-उधमपुर एक्सप्रेस, बान्द्रा टर्मिनस-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, इंदौर-जम्मूवती एक्सप्रेस, रतलाम-कोटा पैसेंजर, वडोदरा-कोटा पैसेंजर, कोटा-भिंड पैसेंजर, रतलाम-आगराफोर्ट पैसेंजर सहित कई ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा किया है। इनकी रफ्तार में इजाफा होने से यात्रा समय में 5 से 40 मिनट तक की कमी आएगी।