19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक हनुमान की जिंदगी बचाने के लिए छात्र निभा रहे एकलव्य की भूमिका

विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर जिंदगी से जूझ रहे हनुमान के उपचार के लिए जुटाई 1.31 लाख रुपए की राशि, कोचिंग संचालक ने भी मदद के लिए बढ़ाए हाथ
2 min read
Google source verification
शिक्षक हनुमान की जिंदगी बचाने के लिए छात्र निभा रहे एकलव्य की भूमिका

शिक्षक हनुमान की जिंदगी बचाने के लिए छात्र निभा रहे एकलव्य की भूमिका

कोटा. गाय की टक्कर से गंभीर घायल हुए निजी स्कूल व कोचिंग संस्थान के शिक्षक हनुमानप्रसाद सुमन की जिंदगी बचाने के लिए मित्रों और शहर के भामाशाहों के साथ उनके विद्यार्थियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। छात्र-छात्राओं ने घर-घर व शहर के कोचिंग संस्थानों में जाकर हनुमान के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई तो लोगों ने दिल खोलकर मदद की। एवन क्लासेज के निदेशक रामहेत मीना ने बताया कि हनुमान उनके संस्थान में शिक्षक हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए क्लासेज परिवार की ओर से 51051 रुपए की आर्थिक मदद की गई है। हनुमान की कक्षा के विद्यार्थी भी उनकी जिंदगी बचाने के लिए दिन-रात जुटे हैं। किसी ने गुल्लक फोड़कर मदद की तो किसी ने जन्मदिन नहीं मनाकर उस राशि को शिक्षक के इलाज के लिए दिया है। उन्होंने बताया कि छात्र प्रदीप आचार्य, प्रीतम शर्मा, नितेश प्रजापति, नेहा नरवरिया, भाविका, लक्की राजरवाल, पूजा झा, नीरज, रघुनंदन, माजखान, सुधांशु, गिरिराज, राजेश, महेन्द्र, अरविंद, देवांशु, हरिओम, प्रद्युमन आदि ने शहर के कोचिंग संस्थानों में जाकर हनुमान के इलाज के लिए 1 लाख 31 हजार 300 रुपए की राशि जुटाई है। इस राशि का चेक शुक्रवार को उनके परिजनों को सौंपा है।

पुलिस हिरासत में हनुमान की मौत : भाजपा ने आश्रित को
नौकरी और 20 लाख मुआवजा मांगा

मोहल्लवालों ने निभाया फर्ज
हनुमान की मदद के लिए मोहल्ले वाले भी आगे आए और 30 हजार 700 रुपए एकत्र कर परिजनों को सौंपे। सहयोग करने वालों में दीपक, हनुमान सिंह, रमाशंकर, घनश्याम यादव, रघुनंदन गौतम, हेमसिंह हाड़ा, रामदयाल, प्रेम चौरसिया, कौशल सिंह, शंभुदयाल नागर आदि शामिल हैं।

निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
गौरतलब है कि हनमान सुमन के मित्रों ने भी आर्थिक मदद की है। केशवपुरा निवासी हनुमान 14 अगस्त को गाय की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए थे। उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार में इकलौता कमाने वाला होने के कारण आर्थिक तंगी आ गई थी।

पाक की बड़ी साजिश का खुलासा, कोटा के व्यापारी को आईएसआई ने दी
धमकी, पैसा लेकर हमारा काम करो वरना मार देंगे

'विचित्र पुराणÓ ने भी सहयोग के लिए उठाया हाथ
'विचित्र पुराणÓ की ओर से हनुमान के इलाज के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से 60 हजार रुपए की राशि जुटाई गई है। विचित्र पुराण ग्रुप के संचालक सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने बताया कि हनुमान के परिजनों को 51 हजार रुपए की राशि भेंट की जा चुकी है। नौ हजार रुपए और एकत्र हुए हैं, यह राशि भी शनिवार को भेंट करेंगे। हनुमान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर महामृत्युंजय जाप के विशेष पाठ करवाए हैं।