8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर छात्र-शिक्षक की अभद्र पोस्ट डालने की शिकायत दर्ज

पुलिस ने शिकायत दर्ज जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 23 Dec 2020, 11:15 PM IST

सोशल मीडिया पर छात्र-शिक्षक की अभद्र पोस्ट डालने की शिकायत दर्ज

सोशल मीडिया पर छात्र-शिक्षक की अभद्र पोस्ट डालने की शिकायत दर्ज

कोटा. शहर के एक कोचिंग में अध्ययनरत छात्र ने उसके तथा उसके स्कूल शिक्षक के खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दी पोस्ट डालने की शिकायत जवाहर नगर थाने में दर्ज करवाई है। जवाहर नगर थानाधिकारी ने बताया कि मूलत: बिहार के बेगूसराय और हाल तलवंडी निवासी छात्र कमल कृष्ण ने रिपोर्ट दी है कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उसके तथा उसके कुछ शिक्षकों के खिलाफ गंदी गालियां एवं भद्दे गानों के साथ कुछ वीडियो डाले जा रहे थे। बिहार के स्कूल प्रशासन के कानूनी कार्रवाई करने के बाद कुछ पोस्ट डिलीट कर दिए है, लेकिन अब छात्र के ऊपर गलत पोस्ट व गंदी बातें खिलकर पेज पर डाली जा रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज जांच शुरू कर दी है।

बिल्ली के डर से बालक छत से गिरा

कोटा. डीसीएम रोड स्थित बोम्बे योजना में 12 वर्षीय बालक अचानक बिल्ली देखकर डरकर छत से गिर गया। इसके पैर में फैक्चर हो गया, जिसका उपचार एमबीएस में किया जा रहा है। बालक के पिता युनुस खान ने बताया कि बेटा जुनैद दोस्तों के साथ मंगलवार शाम उसकी बुआ के घर पर गया था। वहां वो सभी छत पर खेल रहे थे, खेलते हुए अचानक सामने वहां कहीं दूसरे की छत से बिल्ली आ गई और वो जुनैद डर गया। उसका सन्तुलन बिगड़ गया जिससे वह छत से नीचे गिर गया। जुनैद का एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है।