
रेलवे की नौकरी से निकालने का भय दिखाकर मांगे 1.80 लाख रुपए
कोटा. रेलवे की नौकरी से निकाले जाने का डर दिखाकर धोखाधड़ी पूर्वक रुपए हड़पने वाले आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबूलाल (38) निवासी दुर्गा नगर पूनम कॉलोनी निवासी है। वृत्ताधिकारी भगवतसिंह हिंगड़ ने बताया कि फरियादी सौतीला कोली निवासी वर्कशॉप कॉलोनी ने रेलवे कॉलोनी थाने में 6 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह उसकी मां की जगह रेलवे में खलासी पद पर पदस्थापित हुई है। बाबूलाल नाम का व्यक्ति उसे अलग-अलग नंबर से फ ोन करके धमकी दे रहा है कि उसकी रेलवे की फ ाइल एसपी के पास जा रही है, अगर रुपए नहीं दिए तो नौकरी में दिक्कत आ जाएगी और 80 हजार की मांग की व दूसरी बार फोन करके पिंकू भैया के नाम पर रुपए मांगता था जो कि आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के अध्यापक है, जबकि उन्हें कुछ पता नहीं था। इसी तरह उसने फि र फोन किया और रेलवे की नौकरी के लिए मेडिकल के लिए स्टांप पेपर व वेरिफि केशन करवाने के नाम पर सात हजार रुपए मांगे। उसने फि र फ ोन कर 1 लाख 80 हजार की मांग की और स्कूल के अध्यापक से जाकर मालूम किया तो उन्होंने रुपए नहीं मांगे। वह किसी बाबूलाल नाम के व्यक्ति ने रुपए लिए हैं। इत्यादि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण में वांछित आरोपी को प्रशिक्षु आईपीएस व रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी एन. प्रवीण व उनक टीम ने गिरफ्तार किया।
Published on:
08 Jan 2021 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
