
मकान मालिक ड्यूटी गए, चोर घर साफ कर गया
कोटा. आकाशवाणी क्षेत्र के पुरी एनक्लेव में बुधवार को एक मकान में दिन दहाड़े चोरी हो गई। चोर सोने-चांदी के जेवरात व सिक्के चुरा ले गए। मकान मालिक श्रवणसिंह भाटी ने बताया कि वह एक निजी कम्पनी में काम करते हैं। रोजाना की तरह सुबह ड्यूटी पर चले गए थे। उनकी पत्नी पारिवारिक काम से जयपुर गई थी। बुधवार दिन में चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अलमारी का ताला तोड़ दिया। भाटी ने बताया कि अलमारी में पत्नी का मंगल सूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, दो-तीन अंगूठियां तथा लक्ष्मीपूजन के चांदी के सिक्के रखे हुए थे, जिसे चोर चुरा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह घरेलू सामान बिखेरा है, उससे लगता है कि चोरों ने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। शाम करीब सवा चार बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि आपके मकान के अंदर से एक युवक दीवार फांदकर भाग गया। वह ड्यूटी से तुरंत घर पहुंचे तो देखा की घर का सारा सामान फैला हुआ है। इसके बाद नयापुरा पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। भाटी ने बताया कि कुछ साल पहले भी उनके यहां इसी तरह दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए थे, लेकिन उस वक्त चोरी करने में नाकाम रहे थे।
Published on:
30 Dec 2020 11:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
