Kota News : समाज में एक आम इंसान का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहता है। वह अपने हक और स्वाभिमान के लिए लड़ता रहता है। राजनीतिक गलियारों में एक आम इंसान का वजूद केवल एक वोट के आंकड़े जितना होता है। उसी आम आदमी के संघर्ष में साथ कदम मिलाने, उसके दर्द को समझने और स्वाभिमान के लिए समाजसेविका शानू दीदी ने कोटा स्वाभिमान मंच बनाया। समाज में गरीब किसान, मजदूर, महिला, दलित और पिछड़े वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति की आवाज बनने के उद्देश्य से यह मंच बनाया गया। इस मंच को बनाने के पीछे शानू दीदी का इरादा केवल और केवल इतना था कि अपनी मातृभूमि कोटा में वंचित वर्ग के हर व्यक्ति को उसका हक दिलवा सके, हर पीड़ित को न्याय दिला सके।