23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली हवाई सेवा से कोटा के प्रमोशन को मिलेगा फायदा

कोटा से दिल्ली के हवाई सेवा शुरू होने से कोटा के प्रमोशन को जबरदस्त फायदा मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 11 Apr 2018, 1:42 PM IST

Airoplane

कोटा .

कोटा से दिल्ली के हवाई सेवा शुरू होने से कोटा के प्रमोशन को जबरदस्त फायदा मिलेगा। राजस्व लाभ तो मिलेगा ही साथ ही कोचिंग, मेडिकल व फिल्म ट्यूरिज्म को भी इसका फायदा मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि कोटा शैक्षणिक नगरी होने के नाते यहां देशभर के विद्यार्थी मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए आते है।

साथ ही उनके अभिभावक भी आते है। कई विद्यार्थियों के अभिभावक तो सिर्फ बच्चों की पढ़ाई के लिए हीं यहां रहते है तो कई लगातार उनके सम्पर्क के चलते आते-जाते है। ऐसे अभिभावकों को समय की बचत होगी ही, साथ ही वे अपने बच्चों से मिलने भी आ सकेंगे। जबकि पहले हवाई सेवा नहीं होने के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों से मिलने भी नहीं आ पाते थे।
Big News: वीएमओयू में घोटाला: 171 कर्मचारियों से होगी 3 करोड़ की वसूली
मुकुन्दरा से भी बढ़ेगा ट्यूरिज्म
मुकुन्दरा टाइगर हिल्स में टाइगर के आने के साथ ही कोटा में मुकुन्दरा में भी ट्यूरिज्म बढ़ेगा। देश-विदेश के लोग मुकुन्दरा में टाइगर को देखने के लिए पहुंचेंगे। इससे यहां का ट्यूरिज्म भी बढ़ेगा। जबकि अभी विदेशी लोग सिर्फ छोटी काशी बूंदी का भ्रमण कर निकल जाते थे। इससे कोटा ट्यूरिज्म को इसका फायदा नहीं मिल पाता था।

Read More: पानी के जख्म: कोई खाने को दे जाए, इसलिए दिनभर दरवाजे पर रहती है निगाहें...
इनका यह कहना

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट निदेशक नवीन माहेश्वरी ने कहा कि कोटा शैक्षणिक नगरी होने के नाते देशभर से विद्यार्थी मेडिकल व इंजीयरिंग की कोचिंग करने के लिए कोटा आते है। अब कोचिंग इंड्रस्टीज को इसका फायदा मिलेगा। कम समय में अभिभावक आसानी से हवाई सेवा से कोटा पहुंच सकेंगे और वे अपने बच्चों के एडमिशन आसानी से करवा सकेंगे।

मोशन निदेशक नीतिन विजय ने कहा कि कोटा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होने से कोटा कोचिंग को काफी फायदा मिलेगा। हवाई सेवा का सुबह का समस सबसे बढिय़ा है। इससे अभिभावक व बच्चे कम समय में आसानी से आ-जा सकेंगे। कोचिंग संस्थानों में बच्चों को मोटिवेट के लिए अब बाहर के मोटिवेटरों को बुलाने में आसानी हो सकेगी। बिजनेसमैन को भी फायदा मिलेगा।

Breaking News: अपनी ही सरकार में पुलिस से पिटी विधायक चंद्रकांता इंसाफ मांगने पहुंची कोर्ट
आईएमए अध्यक्ष डॉ. एस.एन. सोनी ने कहा कि हवाई सेवा का सबसे बड़ा मेडिकल ट्यूरिज्म को फायदा मिलेगा। स्पेशलिस्टी डॉक्टर अब कोटा आ सकेंगे। इससे परिवहन का समय बचेगा। कोटा के डॉक्टर भी बाहर जाकर आसानी से वर्कशॉप व कॉन्फ्रेस कर सकेंगे। कुछ पेशेन्ट्स बाहर इलाज नहीं करवा पाते है तो उन्हें भी इलाज में आसानी हो सकेगी।
फिल्म निर्माता सुभाष सोरल ने कहा कि दिल्ली हवाई सेवा शुरू होने से फिल्म प्रमोशन को कुछ ही फायदा हो सकेगा। सबसे ज्यादा फायदा मुम्बई हवाई सेवा शुरू होने पर मिलेगा। दिल्ली से फिल्मी की तकनीकी कार्यों के लिए सबसे बढिय़ा रहेगा।