
कोटा. राजस्थान के सांसद और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के Fitness Challenge को पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है। इसके तहत पीएम मोदी ने अपना वीडियो जारी किया है, जिसमें वो योगा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी फिटनेस चैलेंज ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ में कोटा सिटी एसपी अंशुमन भोमिया भी शामिल हो गए।
उन्होंने भी अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे साइकिलिंग और पुशअप करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह fitness challenge कोटा सिटी की पुलिस फोर्स ऑफिसरो को भी दिया है।
सिटी एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि वह करीब सवा से डेढ़ घंटा फिटनेस में खर्च करते हैं। जिसे रूटीन बनाया हुआ है। इसमें करीब 45 मिनट स्विमिंग, साइकिलिंग या फिर रनिंग में से एक को रोज करते हैं। साइकिल में वह रोज करीब 5 से 6 किलोमीटर और रनिंग करीब 4 किलोमीटर करते हैं।
इसके अलावा वह करीब 150 से ज्यादा डिप्स अलग-अलग टाइम में लगाते हैं। उन्हें 30 टिप्स लगाने में करीब 1 मिनट लगता है। ऐसे में 5 से 7 मिनट पुशअप लगाते हैं। उनका कहना है कि वह एक्सरसाइज को रोटेशन में लेते हैं। इसके साथ ही सप्ताह में एक या दो बार पर 1 घंटे योगाभ्यास भी करते हैं।
एसपी अंशुमन भोमिया ने यह fitness challenge कोटा सिटी की पुलिस फोर्स के अन्य अधिकारियों और जवानों को भी दिया है। साथ ही कहा कि बॉडी को फिटनेस रखेंगे तो अच्छा फील करेंगे। एक्सरसाइज स्ट्रेस को कम करती है और वर्किंग में इसका असर दिखता है। फिटनेस रहने से काम में फोकस बढ़ता है। नई नई चीज करने से आपका कॉन्फिडेंस वेट होता है और बॉडी फिट रहने से आदमी मेंटली स्ट्रांग रहते हैं।