अकेले सेवन वंडर्स की बात करें तो सितंबर 2013 में निर्माण के बाद से लेकर अब तक चार सालों में 20 हजार से ज्यादा सैलानी इसकी खूबसूरती को निहारने आ चुके हैं। सामान्य दिनों में भी 37,500 हजार से ज्यादा लोग हर माह सेवन वंडर्स देखने आते हैं। इन न्यू टूरिस्ट डेस्टीनेशन का रखरखाव कर रही कोटा यूआईटी को सालाना 40 लाख रुपए की कमाई भी हो रही है। दुनिया के सात अजूबों को एक जगह देख पाना दर्शकों के लिए भी किसी अजूबे से कम नहीं होता। सेल्फी के दीवानों का तो यहां मेला ही लगा रहता है।