शनिवार को अल्टीमेटम पूरा होने के बाद रविवार को कर्मचारियों को ड्यूटी देनी थी, लेकिन कर्मचारी रेस्मा लागू करने व मांगें नहीं मानने से नाराज है। इस कारण संघ ने ७२ घंटे का और अल्टीमेटम दे दिया। उधर, रेस्मा एक्ट लागू करने के विरोध में एमबीएस हॉस्पिटल की सेन्ट्रल लैब में रविवार को संविदाकर्मी भी पैरा मेडिकल स्टाफ के समर्थन में उतर आए है। उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम कर विरोध जताया।