समीक्षा के बाद रेल मंत्री की ओर से की गई घोषणा के अनुसार अब नई लाइनों, आमान परिवर्तन, पटरियों के आवंटन के मुकाबले पटरी नवीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों को आरादेह दफ्तर से बाहर निकलकर फील्ड निरीक्षण करना होगा। टे्रक के रखरखाव के लिए ब्लॉक देने को प्राथमिकता दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए रेल के डिब्बों और स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मैनुअल इंटरलॉकिंग के स्थान पर इलेक्टॉनिक सिग्नल इंटरलॉकिंग की संख्या बढ़ाई जाएगी। रेल सुरक्षा एवं चेतावनी प्रणाली और मोबाइल ट्रेन रेडियो संचार का उपयोग किया जाएगा। खामियों का पता लगाने के लिए कैमरा, अल्ट्रासोनिक फ्रीक्वेंसी, डिटेक्शन जैसी प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा।