17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में देर रात शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर सुबह तक रहा जारी, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब
Play video

कोटा में देर रात शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर सुबह तक रहा जारी, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब

Heavy Rain in kota. बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुधवार राहत लेकर आया।  
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 25, 2019

कोटा. जिले में बीते कई दिनों से बारिश ( Rain ) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुधवार राहत लेकर आया। देर शाम को हुई झमाझम बारिश ( Heavy rain in kota ) का दौर सुबह तक जारी रहा। इससे पहले सुबह तेज गर्मी रही और उमस से लोग बेहाल नजर आए। शरीर से पसीने ऐसे निकल रहे थे कि पंखें और कूलर भी बेअसर दिखे।

Read More: लोकल टिकट से स्लीपर में कर रहे थे सफर, जुर्माना ठोका तो सरियों व बैसबॉल के बल्ले से टीटीई का सिर फोड़ डाला

लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ग्रामीण अंचलों में बारिश के लिए देवी-देवताओं की शरण में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने लगे। कई जगह घास भैरू की सवारी निकाल कर इंद्र देव को मनाने का जतन किया गया। धार्मिक स्थलों पर बारिश के लिए दुआएं की गई। आखिरकार दुआएं कुबूल हुई और झमाझम बारिश तोहफे के रूप में मिली।

Read More: आसमान में दिखा खगोलीय घटना का अद्भुत नजारा, अनोखी रिंग में कैद हुआ सूरज, देखकर हैरत में पड़े लोग

बारिश होने से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बारिश की बूंदों ने राहत दी। वहीं, शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। जवाहर नगर इलाके में सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। कई जगह नीचले इलाकों में घरों में नालों का गंदा पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, एमबीएस व जेकेलोन अस्पतालों में पानी भर गया। कई जगह नाले ओवरफ्लो हो गए। गंदा पानी घरों व स्कूलों में भर गया।

OMG: कोटा में 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा ने गाय के बछड़े का किया शिकार, देखने वालों की थम गई सांसे…