
कोटा. स्टेशन रोड स्थित आकाशावाणी केन्द्र के पास गुरुवार को अचानक मोटी पाइप लाइन फूट गई। इससे पानी का फव्वारा फूट पड़ा। बड़ी मात्रा में पानी नाले में बह गया। लाइन में पानी का इतना दबाव था कि 20 से 22 फीट की ऊंचाई तक फव्वारा चल गया। इसे देख एकाएक लोग ठहर गई। हालांकि नाले के किनारे होने से पानी सड़क पर नहीं बहा, लेकिन नाला में तेज प्रवाह से पानी बह चला। पानी करीब घंटे भर तक बहता रहा। बाद में जलदाय विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लाइन में सप्लाई को बंद कर इसे ठीक किया। मौके पर मौजूद युगल शर्मा ने बताया कि यहां गत दिनों से लीकेज है। इसमें पानी बहता रहता है। इधर इस मामले में जलदाय विभाग की अभियंता तफसीर जहां ने बताया कि यह लाइन 10 इंच की थी, इससे २ इंच की लाइन जुड़ी हुई थी। क्षेत्र में नाले का कार्य चल रहा है, संभवतया इससे लाइन टूटी। इसकी मरम्मत करवा दी गई है।
BIG NEWS: रावतभाटा POLICE inspector के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ और कीडनेप का केस दर्ज
तफसीर ने बताया कि पहले संभव है पानी का रिसाव हो रहा होगा जो नजर में नहीं आया। इससे पहले लोगों ने बहते वानी को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन इतना प्रवाह था कि पानी नहीं रुका। इस पर विभाग को सूचित किया गया