17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Live video: कोटा में देर रात सड़क पर दौड़ता रहा 6 फीट लंबा मगरमच्छ, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी
Play video

Live video: कोटा में देर रात सड़क पर दौड़ता रहा 6 फीट लंबा मगरमच्छ, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी

Crocodile: कोटा शहर की सड़कों पर इन दिनों मगरमच्छ खुले आम घूम रहे हैं।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 14, 2019

कोटा. कोटा शहर की सड़कों पर इन दिनों मगरमच्छ खुले आम घूम रहे हैं। बुधवार रात को भी किशोरपुरा गेट के पास दशहरा मैदान की सड़क पर एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया। यह मगरमच्छ करीब आधे घंटे तक सड़क पर इधर-उधर घूमता रहा। मकबरा निवासी तौसीफ अहमद ने बताया कि व रात करीब 12.30 बजे अपने ससुराल बंजारा कॉलोनी जा रहे थे।

Read More: खौफनाक: कोटा की इस कॉलोनी में मगरमच्छों ने डाला डेरा, घर की दहलीज से आंगन तक छिपी मौत, दहशत में दर्जनों परिवार

इस दौरान सड़क पर करीछ छह फीट लम्बा मगरमच्छ एक घंटे तक घूमता दिखा। अचानक कार के सामने विशालकाय मगरमच्छ आने से हाथ-पैर फूल गए। उसे सड़क हटाने के लिए पहले तो गाड़ी का हॉर्न बजाया, लेकिन वह घूमता रह। इस दौरान कई वाहन चालक वहां से गुजरे। तभी एकाएक सड़क पर 6 फीट लंबा मगरमच्छ होने से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। वाहनों के ब्रेक लगाकर रुके और वापस पीछे घूम कर चले गए। वहीं, कई वाहन चालक हड़बड़ाहट में अपना संतुलन खो बैठे और दुघर्टनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे। तौसीफ ने बताया कि उन्होंने कार को सड़क किनारे लगाकर मगमच्छ के फोटो खींचकर वीडियो बनाए। कुछ देर बाद यहां से गुजर रहे डम्पर ने तेज हॉर्न बजाया तो वह साजीदेहड़ा के नाले में कूद गया और चम्बल नदी की तरफ चला गया।

watch: कोटा में लगातार 8 घंटे से झमाझम बारिश जारी, नदी-नाले उफने, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब

उन्होंने बताया कि किशोरपुरा स्थित साजीदेहड़ा के नाले में पानी की आवाक होने से मगरमच्छ सड़क पर आ गया था। शहर में आए दिन मगरमच्छों आबादी वाले इलाकों में आ रहे हैं। इससे शहरवासियों में भय बना हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायत करने के बावजूद इनकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।