4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…ताकि वह भूखे ना सो पाए, दिनभर जुटे रहे हाड़ौती विकास मोर्चा कार्यकर्ता

Corona effect कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन से पूरे शहर सन्नाटा पसरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 24 Mar 2020, 7:52 PM IST

...ताकि वह भूखे ना सो पाए, दिनभर जुटे रहे हाड़ौती विकास मोर्चा कार्यकर्ता

...ताकि वह भूखे ना सो पाए, दिनभर जुटे रहे हाड़ौती विकास मोर्चा कार्यकर्ता

कोटा. कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन से पूरे शहर सन्नाटा पसरा हुआ है। इसके चलते अस्पताल, धर्मशाला और फुटपाथ पर लोगों के सामने भोजन का संकट हो गया है। ऐसे में आज तीसरे दिन भी हाड़ौती विकास मोर्चा के संभाग अध्यक्ष राजेंद्र सांखला के नेतृत्व में पूरी टीम जुटी रही, जो पहले तो खाना तैयार करवाया फिर उसके बाद घर-घर जाकर लोगों को भोजन मुहैया करवाती रही। ताकि वह भूखे ना सो पाए।


विकास मोर्चा के संभाग अध्यक्ष राजेंद्र सांखला के साथ अजय भान सिंह शक्तावत चेतन मेवाड़ा राकेश सुमन तालीम बैग बबलू कसाना सहित अन्य लोगों ने महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में 500 लोगों को सुबह भोजन कराया है। ये लोग अस्पताल में अपने मरीजों के इलाज करवा रहे है, लेकिन बाहर सब कुछ बंद होने के चलते इन्हें भोजन नहीं मिल पा रहा था।

साथ ही जिला रसद अधिकारी के आह्वान पर हिंदू धर्मशाला में 100 लोगों और किशोरसागर की बारहदरी पर सप्तेश्वर महादेव मंदिर के बाहर डेढ़ सौ लोगों को भोजन करवाया है। वहीं सांखला ने बताया कि जेके लोन अस्पताल में 500 लोगों को शाम का भोजन करवाया। इसके अलावा हिंदू धर्मशाला में ठहरे यात्रियों और आरटीडीसी होटल के सामने गरीब असहाय व दिहाड़ी मजदूरों को भोजन करवाया है।


दिनभर आते रहे फोन, दौड़ते रहे कार्यकर्ता
संभाग अध्यक्ष राजेंद्र सांखला ने बताया कि दिन भर सोशल मीडिया या फोन के जरिए भोजन की सूचनाएं आती रही, इस पर मोर्चा कि टीमों के कार्यकर्ता भोजन करवाने पहुंचे । सांखला ने बताया कि जिला कलेक्टर के आव्हान पर स्टेशन हॉट रोड़ पर दिक्षित भवन में फंसे लोगों को भोजन कराया। वहीं इंदिरा विहार, राजीव गांधी नगर, जवाहर नगर, महावीर नगर, छावनी, नयापुरा व शहर के अलग-अलग हिस्सों में मोर्चा के कार्यकर्ता दौड़ते रहे।