
कोटा. अब न तो परिजनों को बारात की टेंशन करनी चाहिए, न ही बस मालिकों को परेशान होने की आवश्यकता है। दूल्हे राजा की बारात अब धूमधाम से जाएगी। बारात की राह में चुनाव में Buses acquisition बाधक नहीं बनेगा। chunav कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार बसों को लिया जाएगा, शेष को लौटा दिया जाएगा।
बस मालिक संघ ने बारात की बसों को chunav कार्यों से अलग रखने के लिए कहा था। बस मालिक व परिजनों की इस समस्या को rajsthan patrika ने उठाते हुए 16 अप्रेल के अंक में ' बारात ठीक समय पर पहुंच जाएगी लेकिन.... Óशीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
इसे प्रशासन व परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है। बस मालिक संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू के अनुसार Transport Department ने जिले में बारात के लिए जो गाडिय़ां बुक है, उन्हें एक तरह रख लिया है। इन बसों को आवश्यकता नहीं होने पर मुक्त कर दिया जाएगा।
यह है मामला
गौरतलब है कि प्रदेश में 28 अप्रेल व 6 मई को चुनाव होंगे। इन दोनो तिथियों व इनके आसपास वाली तिथियों में इन्ही दिनों शादी समारोह के आयोजनों की भी धूम रहेगी। अप्रेल में 28 अपे्रल का सावा है। अगले माह में 7 मई को अक्षय तृतीया के अबूझ सावे के अलावा 6, 7, 12,14 मई की शादियां हैं। कई लोग इनके लिए बारात की बसों की बुकिंग करवा चुके हैं। परिजनों व बास मालिकों को चिंता थी कि कहीं दूसरी बसों का इंतजाम होगा तो पार्टियां कैसे सधेंगी।
करीब 50 बसें हैं बुकबस मालिक संघ के अनुसार कोटा जिले में करीब 450 प्राइवेट बसें संचालित की जा रही है। इनमें से करीब 15 बसें पहले से ही बारातों के लिए बुक करवाई जा चुकी है, वहीं सभाग भर में 750 बसों में से भी कई बसें बारात के लिए बुक है।
..
इधर इतनी बस व वाहनों का अधिग्रहण
परिवहन विभाग के अनुसार चुनाव कार्यक्रम के लिए 686 बसें, 700 जीप, 286 मैजिक व 38 ट्रकों को अधिग्रहित किया गया है। कई वाहनों को चुनावी कार्यों में लगा दिया गया हैं, वहीं कई को अब काम में लिया जाएगा। करीब दो सो बसों को संभाग भर में अन्य जगहों के लिए भेजा गया है।
....
बारात के लिए बुक बसों को चुनाव कार्यों से अलग रखने की संघ ने मांग की थी, इस पर परिवहन विभाग ने आवश्वासन दिया है कि वाहनों की रिपोर्टिंग होने के बाद ए सी व बारात के लिए बुक बसों को अलग रखा जाएगा। आवश्यकता नहीं होने पर इन्हें चुनाव कार्यों से मुक्त कर देंगे।-सत्यनारायण साहू, अध्यक्ष बस मालिक संघ
....
वाहन मालिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। बस मालिकों से बसों की रिपोर्ट करने के लिए कहा था, शत प्रतिशत बसों के मालिकों ने रिपोर्ट किया है। जो बसें बारात के लिए बुक है इन्हे अलग रखा है। इन्हें भेज दिया जाएगा।-प्रकाश सिंह राठौड़, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी
-प्रकाश सिंह राठौड़, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी
Published on:
27 Apr 2019 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
