
कोटा में राहुल की सभा से ऐन वक्त पहले वसुंधरा ने खेला दांव, कांग्रेस को घेरने रणभूमि में उतरी भाजपा
कोटा. Congress national president Rahul Gandhi कोटा में 25 अप्रेल को रोड शो कर सकते हैं। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ( UDH Minister, Shanti Dhariwal ) ने Congress कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि Rahul Gandhi कोटा दक्षिण व उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने की तैयारी में हैं। रोड शो के बाद सभा कैथून में होगी। धारीवाल ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कैथून स्थित सभा स्थल का जायजा लिया और प्रदेश प्रभारी को आगे की रणनीति से अवगत कराया।
Lok Sabha Election: कोटा के इन 16 मतदान केंद्रों पर शराब के साथ चलता है पैसा!, निर्वाचन विभाग सख्त
ऐसा माना जा रहा है कि यदि दक्षिण और उत्तर में रोड शो होता है तो सभा कैथून में होगी। यदि रोड शो कैथून में होता है तो सभा नयापुरा स्थित स्टेडियम में होगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि नयापुरा स्टेडियम में दोपहर करीब एक बजे राहुल के पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कार्यकर्ताओं को गांधी की रैली की तैयारियां करने की जिम्मेदारी सौंपी। शहर Congress के जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बताया कि वार्ड स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Lok Sabha Election: कोटा के इन 16 मतदान केंद्रों पर शराब के साथ चलता है पैसा!, निर्वाचन विभाग सख्त
हाड़ौती में राहुल का 5वां दौरा
पिछले डेढ़ वर्ष में हाड़ौती में राहुल का ये पांचवा दौरा है। कांगे्रस यहां चुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश करना चाह रही है। यही वजह है कि पिछले दो हफ्तों में ये दूसरा मौका है जब राहुल कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मौजूदा चुनावों में यह रोचक है कि एक ही लोकसभा क्षेत्र में राहुल दो सभाओं को संबोधित करेंगे।
Read More: राजस्थान में कांग्रेस की लुटिया डूबाने पर तुले अफसर, लोकसभा चुनाव में हो सकता है भारी नुकसान!
वसुंधरा ने खेला दांव
कोटा में राहुल गांधी की सभा से ऐन वक्त पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बुधवार को बृजराज पैलेस में सभा करेगी। राजनेतिक गलियारों में चर्चा है कि BJP ने Congress की रणनीति विफल करने के लिए ही राहुल की सभा से ऐन वक्त पहले वसुंधरा को सभा की कमान सौंपी है। राजे दो दिन हाड़ौती में ही रहेंगी। मंगलवार को वे बारां-झालावाड़ लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने बारां जिले के समरानिया कस्बे में पहुंच चुकी है। थोड़ी देर बाद राजे यहां जनसभा को संबोधित करेंगी।
Updated on:
23 Apr 2019 02:21 pm
Published on:
23 Apr 2019 02:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
