17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में बोले लोकसभा स्पीकर- वीरों की भूमि राजस्थान से उठे पर्यावरण संरक्षण की आवाज, देश में सबसे हरा-भरा हो मेरा शहर
Play video

कोटा में बोले लोकसभा स्पीकर- वीरों की भूमि राजस्थान से उठे पर्यावरण संरक्षण की आवाज, देश में सबसे हरा-भरा हो मेरा शहर

Lok Sabha Speaker Om Birla: लोकसभा स्पीकर बिरला ने पर्यावरण असन्तुलन पर चिंता जाहिर करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाने आह्वान किया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 21, 2019

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) रविवार को दशहरा मैदान के विजयश्री रंगमंच पर शहर की जनता से रूबरू होते हुए कहा कि अपनों के बीच में आकर खुशी मिलती है। जनता ने विधायक से लेकर सांसद और अब लोकसभा अध्यक्ष के रूप में जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसे वे अभिभूत है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के प्रयास करेंगे। बिरला ने पर्यावरण असन्तुलन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को अब जनांदोलन बनाने की जरूरत है। हर व्यक्ति पौधे लगाएं और उनकी पूरी देखभाल करें।

नगर निगम की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेरा शहर हरा-भरा और सबसे स्वच्छ शहर बने। इसके लिए जनभागीदार से सघन पौधारोपण करने की जरूरत है। मेरा शहर देश का सबसे हरा-भरा बने इसके लिए जनसहभागिता से प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज स्टेशन से आ रहा था तो मुझे लग रहा कि शहर को हरा-भरा करने के प्रयासों को और बढ़ाने की जरूरत है। शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखाभाल करें। पौधे लगेंगे तो शहर प्रदूषण मुक्त बन सकेगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अब जन चेतना और जन जागृति के लिए जन आंदोलन चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिर्वतन के दुष्परिणाम सबके सामने है। कई अकाल पड़ रहा है तो कई अतिवृष्टि। पर्यावरण सन्तुलन और पर्यावरण शुद्धता के लिए पूरी दुनिया चिंतित है। भारत एक ऐसी संस्कृति वाला देश है जहां वृक्षों की भी पूजा होती है। राजस्थान वीरों और बलिदानों की धरती है। यहां से पर्यारण संरक्षण और पर्यारण शुद्धता की आवाज उठनी चाहिए।