8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाघिन एमटी-2 की मौत दुखद : बिरला

एनटीसीए की टीम से करवाएंगे स्थिति की समीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh

•

Updated: 3 Aug 2020, 7:03 PM IST

बाघिन एमटी-2 की मौत दुखद : बिरला

बाघिन एमटी-2 की मौत दुखद : बिरला

कोटा. मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघिन एमटी-2 की मौत पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया है। उन्होंने 15 दिन के भीतर दो बाघों की मौत को संवेदनशील विषय बताते हुए स्थिति की समीक्षा नेशनल टाइगर कन्जर्वेशन अथॉरिटी की उच्च स्तरीय टीम से करवाने की बात कही है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि गत 23 जुलाई को बाघ एमटी-3 की मौत के समाचार से अभी हम उबरे भी नहीं थे कि बाघिन एमटी-2 की मौत होना चिंताजनक है। बाघिन ने कुछ समय पूर्व दो शावकों को भी जन्म दिया था। ऐसे में यह विषय अधिक सतर्कता व संवेदनशीलता से देखा जाना आवश्यक है। कोटा समेत सम्पूर्ण राजस्थान को मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व से बहुत उम्मीदें हैं। बाघों की मौत से यहां पर्यटन की संभावनाएं भी प्रभावित होंगी। इन परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली पहुंचने के बाद नेशनल टाइगर कन्जर्वेशन अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों से बात कर स्थिति की समीक्षा के लिए टीम को कोटा भिजवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा की मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघों को संरक्षित व सुरक्षित रख सकें। इसके लिए जो भी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, वह सभी उठाए जाएंगे।