पुलिस ने बताया कि प्रवीण ने चेतन को मारने के लिए 14 फरवरी का दिन चुना, इस दिन वेलेंटाइन डे का वह अपनी प्रेमिका को उसके पति को रास्ते से हटा कर तोहफा देना चाहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरुख ने बताया कि हत्या के समय जब प्रवीण चेतन को इंजेक्शन लगा रहा था तो चेतन कह रहा था 'प्रवीण जी इंजेक्शन मत लगाओं बहुत दर्द हो रहा है' लेकिन प्रवीण का दिल नही पसीजा और उसने चेतन की जांघ पर इजेक्शन लगा कर नाक दबा दी। इससे कुछ ही देर में चेतन की मृत्यु हो गई।