19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, आउटर सिग्नल के पास मिले क्षत-विक्षत शव
Play video

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, आउटर सिग्नल के पास मिले क्षत-विक्षत शव

बूंदी जिले के कापरेन कस्बे में गुरुवार अल सुबह अडीला फाटक के पास प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 02, 2019

बूंदी. कापरेन. बूंदी जिले के कापरेन कस्बे में गुरुवार अल सुबह अडीला फाटक के पास प्रेमी युगल ( lover couple Suicide ) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। सूचना पर पुलिस व जीआरपी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शवों को कापरेन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

BIG News: देश में सत्ता परिवर्तन से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राजस्थान में जल्द ही बंद होंगे ईंट-भट्टे

पुलिस के अनुसार कापरेन क्षेत्र के अडीला गांव निवासी राकेश मीणा (25) और मनीषा (20) के बीच करीब दो साल से पे्रम प्रसंग चल रहा था। डेढ़ साल पहले ही राकेश की शादी हुई थी। इसके बावजूद प्रेम प्रसंग जारी रहा। कुछ दिनों पहले मनीषा को देखने लड़के वाले आए थे। संभवत: इसी वर्ष उसकी शादी होनी थी। मनीषा बुधवार देर रात ही घर से निकलकर अडीला रेलवे फाटक पहुंची। जहां राकेश पहले से ही मौजूद था। दोनों ने एक राय होकर सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन से युवती का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। वहीं, युवक के दोनों हाथ धड़ से अलग हो गए। पुलिस को दोनों के शव एकत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Read More: झालावाड़ में लोडिंग वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, बाइक के उड़े परखच्चे, खून से लाल हुई सड़क

एक साथ जली दो चिता
युवक-युवती के आत्महत्या करने से गांव में मातम छा गया। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ ही किया गया। दोनों की चिताएं एक साथ जली तो ग्रामीणों की आंखों से आंसू बह निकले। गांव में दिनभर हादसे की चर्चा रही।