18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक मौत: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, युवती के दोनों पैर और युवक का सिर धड़ से हुआ अलग

कोटा में डाढ़देवी स्टेशन के पास युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन से युवती के दोनों पैर कटकर अलग हो गए, वहीं युवक का धड़ अलग हो गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 09, 2019

Suicide

दर्दनाक मौत: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, युवती के दोनों पैर और युवक का सिर धड़ से हुआ अलग

कोटा. डाढ़देवी स्टेशन के पास रविवार सुबह युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया। पुलिस उनकी शिनाख्त में जुट गई है। अनन्तपुरा थाना एएसआई लाभचन्द ने बताया कि डाढ़देवी स्टेशन के पास मुम्बई रेलमार्ग पर पोल नम्बर 902 के पास दोनों की शव बिखरे पड़े थे। मृतक युवक-युवती की उम्र 18-19 साल के करीब है।

Read More:मां-बाप का अंतिम संस्कार करने को 15 महीने से संतरी से लेकर मंत्री तक चक्कर काट रहा फौजी बेटा, पढि़ए बर्दाश्त की इंतहा...

ट्रेन से युवती के दोनों पैर कटकर अलग हो गए, वहीं युवक का धड़ अलग होने से दोनों के शवों को एकत्र करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उनके पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, न ही कोई पहचान पत्र मिला। पहचान के नाम पर केवल मृतक युवक के हाथ पर एलएस लिखा हुआ है, वहीं युवती के हाथ पर पूजा लिखा है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

Read More: आखि‍र नारी शक्ति के आगे झुकी सरकार, हटाई देशी शराब की दुकान, अब अंग्रेजी के लिए संघर्ष जारी

इधर, झुलसी महिला व बालिका की मौत

घर पर खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से झुलसी महिला व गर्म दूध से झुलसी बालिका की सोमवार को एमबीएस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में गुर्जरों की टेक निवासी चन्दाबाई (75) को झुलसी हालत में 108 एम्बुलेंस से एमबीएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं झालावाड़ जिले के कवाई थाना क्षेत्र के आलमपुरा निवासी रोमभरोस गुर्जर की तीन वर्षीय बालिका पूजा 3 अप्रेल को घर पर गर्म दूध गिरने से जल गई थी। परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया। जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

झुलसा : महावीर नगर थाना क्षेत्र में रंगबाड़ी निवासी विष्णु (10) के माचिस की तीली से कपड़ों में आग लग गई। परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है।

Read More:कोटा में पीएम पर बरसे राजस्थान के मंत्री: कहा-अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेहरू जैसा मुकाम हासिल करना मोदी के बस की नहीं