
नौकर ने खाली चेक में रकम भर मालिक के खाते से निकाले 4.05 लाख रुपए
कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक नौकर ने मालिक का खाली चेक चोरी कर उनके खाते से 4.05 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने रविवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे सोमवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
उप निरीक्षक रमेश चंद ने बताया कि विज्ञान नगर निवासी सीमा प्रीतम ने अपने पति ललित कुमार के साथ 9 जुलाई को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा था कि उन्होंने 30 मई को बयाना के नगलाबंद निवासी विश्वेद्र सिंह को ड्राइवर की नौकरी पर रखा था। उसने 28 जून को उनके हस्ताक्षरशुदा खाली चेक घर से चोरी कर लिया। जिसमें 4.05 लाख रुपए रकम भरकर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। खाते से रकम निकलने पर उन्हें पता चला। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार रात को आरोपी विश्वेन्द्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उस रकम में से उसने सोने की चेन व मोबाइल खरीदा है। जिसे पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद भी कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से शेष रकम बरामद करने के लिए उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया ।
Published on:
16 Jul 2018 11:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
