
OMG: शादी की खुशियां बदली मातम में, करंट से युवक की मौत
सांगोद. अंता थाना क्षेत्र के चहेडिय़ा गांव में खेत पर नलकूप की मोटर का स्टार्टर चालू करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सांगोद अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस एवं परिजनों ने बताया कि चहेडिया निवासी मोहम्मद शोएब (22) बुधवार सुबह खेत पर धान के खेत में पानी भरने के लिए मोटर चालू करने गया था।
जैसे ही उसने मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर को हाथ लगाया तो उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन शोएब के शव को लेकर सांगोद अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
खुशियां मातम में बदली
परिजनों ने बताया कि शोएब की एक पखवाड़े पहले ही मोड़क में सगाई हुई थी। सगाई के बाद परिजन शादी की तैयारियों में लगे थे तो परिवार में भी खुशियों का माहौल था लेकिन हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदल दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया।
दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर घायल, कोटा रैफर
रावतभाटा. क्षेत्र में चमला पुलिया के पास बुधवार रात एक बाइक सवार अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में फिसलकर चोटिल हो गया। जिसे राहगीरों ने रावतभाटा अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर कर दिया।
Read more:स्मार्ट सिटी में बढ़ता संक्रमण का खतरा
जानकारी के अनुसार देवपुरिया गांव निवासी हंसराज (२२) रात को रावतभाटा से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान चामला पुलिया के के पास अचानक सामने जानवर आ गया। जिससे बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। जिसे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। इसी तरह
Published on:
28 Jun 2018 12:16 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
