19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवारा मवेशियों ने हनुमान को पहुंचाया अस्पताल , सोशल मीडिया पर इलाज के लिए राशि जुटा रहे दोस्त

गाय से टकराया, सिर में गंभीर चोट 9 दिन से वेन्टिलेटर पर  
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Rajesh Tripathi

•

Aug 23, 2019

आवारा मवेशियों ने हनुमान को पहुंचाया अस्पताल , सोशल मीडिया पर इलाज के लिए राशि जुटा रहे दोस्त

आवारा मवेशियों ने हनुमान को पहुंचाया अस्पताल , सोशल मीडिया पर इलाज के लिए राशि जुटा रहे दोस्त

कोटा। कोटा शहर में आवारा मवेशियों की समस्या जानलेवा साबित हो रही है। केशवपुरा निवासी हनुमान प्रसाद सुमन गाय के अचाकन सड़क पर आने से ऐसा दुर्घटनाग्रस्त हुआ की पिछले दिनों से वेन्टिलेटर पर जिंदगी से जूझ रहा है। परिवार में इकलौता कमाने वाला होने के कारण इलाज में आर्थिक तंगी आ गई है। बुजुर्ग माता-पिता इलाज में अब तक करीब तीन लाख रुपए लगा चुके हैं।

अचानक धंसी जमीन, समाता चला
गया रेलकर्मी, मचा हड़कम्प

हनुमान के दोस्त गोपाल बंजारा ने बताया कि हनुमान सुमन 14 अगस्त को शाम करीब सात बजै जगपुरा से मोटरसाइकिल से कोटा में घर लौट रहा था। जगपरा से थोडा़ आगे चलते ही सड़क पर अचानक एक गाय आ गई और बाइक से टकरा गई। इससे उसे सिर में गंभीर चोट आई है। 14 अगस्त से निजी अस्पताल में भर्ती है। वेन्टिलेटर पर है। स्थिति नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डा. मामराज अग्रवाल की देखरेख में उपचार चल रहा है। गोपाल बंजारा ने बताया कि हनुमान निजी स्कूल में पढ़ाता है। आर्थिक स्थिति कमजोर है। वे सोशल मीडिया पर लोगों से उपचार के लिए अपील कर रहे हैं। अब तक जनसहयोग से करीब एक लाख रुपए की राशि हनुमान के उपचार पर लगा दी है। हनमान के 14 माह की एक बेटी है। हनुमान के परिजनों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की है।