5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफीम तस्कर को 7 साल का कठोर कारावास

एनडीपीएस विशिष्ट न्यायालय ने शुक्रवार को अफीम तस्करी के मामले में एक जने को सात वर्ष के कठोर कारावास व ५० हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 3 Nov 2018, 9:36 AM IST

kota news

अफीम तस्कर को 7 साल का कठोर कारावास

कोटा. एनडीपीएस विशिष्ट न्यायालय ने शुक्रवार को अफीम तस्करी के मामले में एक जने को सात वर्ष के कठोर कारावास व ५० हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया, जबकि मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी के खिलाफ पत्रावली लम्बित रखी गई है।

न्यायालय के विशिष्ट लोक अभियोजक संजीव विजय ने बताया कि जीआरपी निरीक्षक गंगासहाय शर्मा 3 मार्च २०१७ को कोटा स्टेशन पर रात जम्मूतवी एक्सप्रेस में जाप्ते समेत चेकिंग कर रहे थे। तभी ट्रेन के साधारण कोच में सवार दो जने पुलिस को देख घबरा गए। इस पर पुलिस ने उनकी चेकिंग की तो दोनों के पास से ५ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने चालान एनडीपीएस विशिष्ट न्यायालय में पेश किया। इस मामले में शुक्रवार को विशिष्ट न्यायाधीश अनुपमा राजीव बिजलानी ने आरोपी आशीषसिंह निवासी ग्वालियर को ७ वर्ष के कठोर कारावास व ५० हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड नहीं देने पर २ माह कर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दूसरा आरोपी विजय कुशवाह मफरूर है।

युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के शिवाजीनगर निवासी श्रीकान्त जावडेकर (२२) मां व भाई से मिलने के लिए कुन्हाड़ी के कृष्णा विहार आया था। जहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एमबीएस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घायल का दम टूटा
कोटा. झालावाड़ के पगारिया थाना क्षेत्र के गांव सालरिया निवासी एक जने की दुर्घटना में गंभीर घायल होने के बाद एमबीएस चिकित्सालय में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सालरिया गांव निवासी विजय सिंह (४०) गुरुवार को बाइक से जा रहा था। तभी गुराडिया झाला के निकट जीप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे उपचार के लिए एमबीएस चिकित्सलाय में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।