14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा दौरे पर मनन चतुर्वेदी ने मोटरसाइकिल चलाकर दिया संदेश…..
Play video

कोटा दौरे पर मनन चतुर्वेदी ने मोटरसाइकिल चलाकर दिया संदेश…..

मनन चतुर्वेदी ने कहा ग्राम बाल संरक्षण इकाइयों को मजबूत कर बाल अपराधों में रोक लगाई जा सकती है|
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dheetendra Kumar Sharma

•

Updated: 6 May 2018, 5:21 PM IST

कोटा .राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने बिना हेलमेट के रैली निकाली | यदि इस तरह खुद जनप्रतिनिधि नियमों का उल्लंघन करेंगे तो जनता कैसे अनुकरण करेगी | कोटा के दौरे पर आयी मनन चतुर्वेदी ने आज सामाजिक जागृति अभियान के अंतर्गत कोटा के रसूलपुरा से मोटरसाइकिल रैली का आगाज किया ।


चतुर्वेदी ने रसूलपुरा से मोटरसाइकिल चलाकर कैथून,जाखोड़ा, खादेडा, गलाना होते हुए भगवानपुरा पहुंचकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा में समापन किया । चतुर्वेदी ने बताया कि रैली का उद्देश्य ग्रामीण बाल संरक्षण इकाइयों को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ ही इस पहल का आगाज किया गया , रैली का विभिन्न गांवों में स्वागत किया जिसमें लोगों ने मनन चतुर्वेदी को माला पहनाकर मोटरसाइकिल रैली का उत्साहवर्धन किया ।
रैली के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं अपने अधिकारों के लिये ग्रामीणों को जागरूक करना था ।

Read More:World Laughter Day: ये Movies देखकर आप हंसी से हो जाएंगे लोट पोट

साथ मे जिला बाल कल्याण समिति कोटा हरीश गुरुबक्षानी,सदस्य सुभा गुप्ता,श्रीमती सुनीता जैन , थानाधिकारी पुष्पेंद्र हाड़ा, रामपाल शर्मा उपनिरीक्षक, रैली आयोजन के संयोजक जोधराज गुर्जर, गौरीशंकर, सह संयोजक कपिल गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, कुलदीप पांचाल ,विमल अजमेरा, अनमोल, त्रिलोक सुमन, गिरिराज मीना, रैली के आयोजन में मोटरसाइकिल के साथ रहे ।