2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि पति के लौटने सेे पहले ही आत्महत्या को मजबूर हो गई वो…

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता ने घर पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 26 Jun 2018, 7:06 PM IST

suicide

ऐसा क्या हुआ कि वो..पति के लौटने सेे पहले ही आत्महत्या को मजबूर हो गई....


कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता ने घर पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के परिजनों ने उसके पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि चम्बल कॉलोनी सकतपुरा निवासी सीमा सिंह(38) व उसके पति जयराज सिंह के बीच सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद ऑटो चालक जयराज सवारी छोड़ने चला गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर लटकी हुई थी। वह उसे उतारकर एमबीएस अस्पताल लेकर गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही महिला के पीहर पक्ष के लोग भी मोर्चरी पहुंच गए। वहां उन्होंने महिला के पति पर उसे जान से मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।


पुलिस ने बताया कि महिला के पिता महावीर नगर द्वितीय निवासी चंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसकी शादी को करीब दस साल हो गए हैं। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। रिपोर्ट में उसके पति पर दहेज के लिए परेशान और रुपए नहीं लाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस रिपोर्ट पर जयराज के खिलाफ आत्म हत्या के लिए मजबूर करने व दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा करेंगे। पुलिस ने बताया कि इधर पोस्ट मार्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।