
देश के सर्वश्रेष्ठ 30 स्टार्टअप्स में कोटा के मेडकोर्ड्स ने बनाई जगह
कोटा. आंत्रप्रिन्योर के सबसे बड़े प्लेटफ ॉर्म 'योर स्टोरी' के 9वें टेक स्पार्क इवेंट में देश के 3000 स्टार्टअप में से शीर्ष 30 टेक्नोलॉजी स्टार्टअप चुने गए हैं, जिसमें राजस्थान से कोटा के मेडकोर्ड्स हैल्थ केअर को शामिल किया गया। राजस्थान से इकलौते स्टार्टअप हैं जिसे राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है।
बैंगलुरू में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों हैल्थकेअर, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, कंजूमर इंटरनेट, सोशल, मार्केटिंग एवं रिएल स्टेट में अनूठे नवाचार करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में देश के प्रमुख उद्यमी, निवेशक एवं आंत्रप्रिन्योर शामिल हुए।
कोटा के युवा इंजीनियर्स श्रेयांस मेहता, निखिल बाहेती एवं तेलंगाना से साइदा धनावत द्वारा पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में शुरू किए गए स्टार्टअप मेडकोर्ड्स हेल्थकेअर' को 30 उच्च तकनीकी दक्षता वाले स्टार्टअप में चुना गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 30 सर्वश्रेष्ठ एवं उपयोगी स्टार्टअप का चयन अनुभवी आंत्रप्रिन्योर जूरी सदस्यों ने किया।
तीन हजार युवाओं ने किए आवेदन
योर स्टोरी की सीईओ श्रद्धा शर्मा ने बताया कि देश के तीन हजार युवा आंत्रप्रिन्योर टेलेंट्स ने टेक-30 के लिए आवेदन किया था। जिसमें से उन सर्वश्रेष्ठ 30 स्टार्टअप को 'दुनिया में सबसे तेज बढ़ती इकोनॉमी के विजेता' के रूप में चयनित किया गया, जो कॉर्पोरेट वल्र्ड, स्टार्टअप इको सिस्टम, पालिसी मेकर्स एवं निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। चयनित स्टार्टअप नेक्स्ट जनरेशन के लिए अनुकूल माने गए हैं।
इसलिए खास है मेडकोर्ड्स
सीईओ श्रेयांस मेहता ने बताया कि देश में ओला कैब, उबेर, फ्लिपकार्ट आदि स्टार्टअप की शुरुआत बड़े शहरों से हुई, जबकि मेडकॉड्र्स को कोटा जैसे छोटे शहर से तीन युवाओं ने मिलकर शुरू किया। आज राजस्थान के 2 हजार से अधिक गांवों के 2.60 लाख मरीज एवं 800 से अधिक मेडिकल स्टोर डिजिटल हैल्थकेअर का लाभ उठा रहे हैं।
Published on:
08 Oct 2018 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
