6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग ने राजस्थान के इस अंचल को यलो जोन में लिया, चेतावनी जारी

बादल, बारिश और कोहरे से जनजीवन प्रभावितकोटा में सुबह कोहरा, दिनभर छाए रहे बादलसर्दी बढऩे के आसार

less than 1 minute read
Google source verification
मौसम विभाग ने राजस्थान के इस अंचल को यलो जोन में लिया, चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान के इस अंचल को यलो जोन में लिया, चेतावनी जारी

कोटा. हाड़ौती अंचल में सोमवार को मौसम में बदलाव रहा। रविवार शाम को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। उसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। इससे सर्दी का असर कम रहा। शाम ढलने के बाद हवा का असर तेज होने से सर्दी का जोर बढ़ गया।


कोटा शहर में भी रविवार देर रात तक बारिश होती रही। उसके बाद सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। उसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। शाम ढलने के बाद हवा तेज चलने से मौसम में गलन हो गई। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा सर्दी का असर कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 23.6 व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दृष्यता 800 मीटर रही। 24 घंटे में 15.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटे की रही। हाड़ौती के कोटा, बूंदी जिलों को 5 जनवरी तक यलो जोन में घोषित किए हुए है। बारिश व मेघगर्जन की चेतावनी जारी हुई है।

मौसम में ठंडक बनी रही
बूंदी. जिले में रविवार रात बूंदी शहर सहित कई जगहों पर तेज बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। सोमवार सुबह कोहरा छाने के बाद मौसम साफ रहा। सुबह आठ बजे तक बंूदी में 14, तालेड़ा में 34, केशवरायपाटन में 41, इन्द्रगढ़ में 35, नैनवां में 33, हिण्डोली में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।