18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में पीएम पर बरसे राजस्थान के मंत्री: कहा-अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेहरू जैसा मुकाम हासिल करना मोदी के बस की नहीं
Play video

कोटा में पीएम पर बरसे राजस्थान के मंत्री: कहा-अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेहरू जैसा मुकाम हासिल करना मोदी के बस की नहीं

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने मोदी पर जमकर तंज कसते हुए कहा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर जवाहर लाल नेहरू जैसा मुकाम हासिल करना मोदी के बस की नहीं है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 08, 2019

कोटा. राजीव गांधी स्टडी सर्किल कार्यक्रम में शरीक होने कोटा आए राजस्थान के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने मोदी पर जमकर तंज कसते हुए कहा, यदि मोदी खुद को बड़ा बनाने की कोशिश करते तो वाकई में वह सफल होते, लेकिन उन्होंने दूसरों की नकल करने की कोशिश की इसलिए सारी दिक्कतें खड़ी हुईं। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर जवाहर लाल नेहरू जैसा मुकाम हासिल करना चाहते हैं जो मोदी के लिए मुमकिन नहीं है। नेहरू लिखते पढ़ते थे। यह लिखवाते और पढ़वाते हैं।

Read More: तकनीकी शिक्षा मंत्री का पीएम पर तीखा हमला, बोले- नेहरू से बड़ा दिखना चाहते हैं मोदी जो नकल से मुमकिन नहीं

नेहरू ने स्कॉलर बनकर दुनिया घूमी थी, ताकि वह राष्ट्रों की समस्याओं, उनके समाधानों और विकास के तरीकों को सीख और समझ सकें। घूमने के लिए मोदी भी दुनिया घूम रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर। इसलिए वह नहीं समझ पा रहे कि ऐसे घूमने के तरीके ही नहीं नजर और नजरिए भी बदल जाते हैं। मोदी के घूमने के तरीके से वही दिखता है जो दिखाया जा रहा है। जबकि नेहरू के तरीके से घूमने वह दिखता था जो असल था। जमीनी था।

Read More: 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से कोटा में चली हवा, 3 मिनट में रेत का बवंडर मचा गया तबाही, जड़ समेत उखड़ा 40 साल पुराना पेड़

कमलनाथ पर पॉलिटिकल छापा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की बहन और भांजे की कंपनी के साथ-साथ तमाम सहयोगियों के खिलाफ पुराने मामले में एफआईआर दर्ज कर छापेमारी किए जाने को डॉ. गर्ग ने पॉलिटिकल छापेमारी करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कोई गुनाह किया भी है तो क्या जांच एजेंसियों को यह चुनावों के दौरान ही दिखाई पड़ता है। चुनाव से पहले और बाद में उन्हें इसकी सुध क्यों नहीं आती। क्योंकि सरकारें इनको कठपुतली की तरह नचा रही हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो महागठबंधन बनने से पहले मायावती अखिलेष और कर्नाटक या गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान कर्नाटक के विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्यवाहियां नहीं की जाती।

Read More: कांग्रेस के मंत्री ने पीएम पर कसा तंज: कहा-मोदी को एक और मौका देना मतलब देश का बड़ा नुकसान करना