17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
अस्पताल का कमरा बंद कर आराम कर रही थी महिला डॉक्टर और अचानक पहुंच गए मंत्रीजी, गेट खुलते ही मचा हंगामा
Play video

अस्पताल का कमरा बंद कर आराम कर रही थी महिला डॉक्टर और अचानक पहुंच गए मंत्रीजी, गेट खुलते ही मचा हंगामा

Hospital inspection, Minister Dr. Subhash Garg: कोटा के ईएसआई अस्पताल का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग को देखते ही चिकित्सकों में हड़कम्प मच गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 20, 2019

कोटा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को ईएसआई अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के निरीक्षणसे डॉक्टरों व स्टाफ में हड़कंप मच गया। जो डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे, वे दौड़ते-भागते पहुंचे। यहां तक की बीमारी के कारण छुट्टी पर चल रहे अस्पताल प्रभारी भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में गंदगी देख मंत्री बिफर पड़े और संवेदक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त मिलेगी बिजली, विद्युत निगम को बेचने पर मिलेगा पैसा

निरीक्षण के दैरान मंत्री सबसे पहले ड्यूटी डॉक्टर कक्ष में पहुंचे। यहां कमरा बंद मिला तथा महिला डॉक्टर अन्दर थी। वार्ड ब्वॉय ने उन्हें आवाज दी, लेकिन उन्होंने कमरा नहीं खोला। इस पर उसने जोर से आवाज लगाई कि ‘मंत्रीजी आए हैं… इतना सुनते ही महिला डॉक्टर ने तत्काल दरवाजा खोल दिया। एकाएक मंत्री को सामने देखकर डॉक्टर सकपका गई।

Kaithoon Flood: लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर कैथून बाढ़ पीडि़तों को पहुंचाए 3 ट्रक कपड़े व भोजन के पैकेट, खिल उठे मायूस चेहरे

गर्ग ने महिला डॉक्टर से अन्य चिकित्साधिकारियों के बारे में जानकारी ली तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाईं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। मंत्री ने अस्पताल प्रभारी के बारे में पूछा तो बताया कि बुखार आने से वे छुट्टी पर हैं। लेकिन मंत्री के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर वे भी भागे चले आए। जबकि उनकी भी छुट्टी का प्रार्थना पत्र नहीं था। वे बिना सूचना के गायब मिले।

Read More: किसानों के लिए जरूरी खबर: जलमग्न खेतों तक नहीं पहुंच सकी सर्वे टीम, क्लेम के लिए जल्द करें आवेदन

ज्यादा चिकित्सक तैनात
मंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर को चैक किया। इसमें अस्पताल के अनुसार ज्यादा चिकित्सक मिले। उन्होंने चिकित्सकों को सरप्लस करने की बात कही। यहां 21 चिकित्साधिकारी, 18 नर्सिंग स्टाफ , 3 लैब तकनीशियन, 10 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 3 मंत्रालयिक कर्मचारी के पद भरे हैं। प्रतिमाह औसतन 7 से 8 प्रसव, रोजाना 50 ओपीडी एवं 29 रोगी भर्ती होने की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र तंवर भी साथ रहे।

Read More: पार्वती नदी उफान पर, खातौली-श्योपुर व खातौली-सवाईमाधोपुर मार्ग पांचवे द‍िन भी बंद, सूखनी के बहाव में बही पुलिया

अस्पताल में ऑफ लाइन ओपीडी 50 थी, जबकि ऑनलाइन ओपीडी 279 है। ऐसे में तीन से साढ़े तीन सौ मरीज रोजाना आते हैं। मैं दो दिन से बीमार हूं। बाबू को सुबह 8 बजे ही आवेदन भिजवा दिया था। पुराना ठेका होने के कारण चार ही सफाईकर्मी हैं। परिसर बड़ा होने से सफाई में परेशानी हो रही है। नया ठेका देने का प्रयास कर रहे हैं।
डॉ. राधेश्याम मेहरा, प्रभारी, ईएसआई अस्पताल